विज्ञापन

MP के सबसे अमीर IAS मनु श्रीवास्तव कौन हैं? प्रयागराज में 19.50 करोड़ की प्रॉपर्टी, नोएडा में खरीदा महंगा घर

Richest IAS Officer Manu Srivastava MP: मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव एक बार फिर आईएएस अधिकारियों में सबसे अधिक अचल संपत्ति वाले अफसरों में पहले स्थान पर हैं. प्रयागराज में लगभग 19.50 करोड़ की संपत्ति और नोएडा में 3.41 करोड़ के मकान सहित उनकी संपत्ति चर्चा में है.

MP के सबसे अमीर IAS मनु श्रीवास्तव कौन हैं? प्रयागराज में 19.50 करोड़ की प्रॉपर्टी, नोएडा में खरीदा महंगा घर
MP के सबसे अमीर IAS मनु श्रीवास्तव: प्रयागराज में 19.50 करोड़ की प्रॉपर्टी, नोएडा में भी घर

Richest IAS Manu Srivastava Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव एक बार फिर राज्य के सबसे ज्यादा अचल संपत्ति रखने वाले अफसरों में पहले स्थान पर हैं. एमपी के सबसे अमीर आईएएस मनु श्रीवास्‍तव की संपत्ति में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और नोएडा की महंगी प्रॉपर्टी शामिल है, जिसकी खुलासा केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजी गई आईएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति रिपोर्ट से हुआ है.

मनु श्रीवास्तव के पास करोड़ों की संपत्ति

मध्‍य प्रदेश कैडर में साल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनु श्रीवास्तव वर्तमान में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं. अचल संपत्ति के विवरण के अनुसार उनके पास प्रयागराज में लगभग 19.50 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने नोएडा में करीब 3.41 करोड़ रुपए में मकान खरीदा है.  प्रयागराज में म‍िलामकान पुस्‍तैनी है जबक‍ि नोएडा वाला घर उन्‍होंने खरीदा है, ज‍िसकी वर्तमान कीमत 3.50 करोड़ रुपए है.  

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के करोड़पति IPS: 76 अफसरों की संपत्ति का खुलासा, क‍िस अफसर के पास ‘कितना पावर-कितना पैसा'?

Richest IAS Manu Srivastava Madhya Pradesh

Richest IAS Manu Srivastava Madhya Pradesh

बता दें क‍ि 13 मार्च 2026 को जारी देशभर के आईएएस अध‍िकार‍ियों को अचल संपत्ति के ब्‍योरे की सूची में मध्‍य प्रदेश कैडर के 390 आईएएस अध‍िकारी शाम‍िल हैं, ज‍िनमें सबसे अधिक संपत्ति के माल‍िक आईएएस मनु श्रीवास्‍तव हैं. वे राज्य के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति के आंकड़ों में लगातार पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं.

आईएएस मनु श्रीवास्तव कौन हैं?

मनु श्रीवास्तव का जन्म 6 सितंबर 1967 को हुआ था. वे 15 सितंबर 1991 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी तकनीकी रही है और उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई की है. प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाली है. 

यह भी पढ़ें- IPS Jaideep Prasad: 4 राज्‍यों में करोड़ों की संपत्ति, एक एक्‍शन से पुल‍िस महकमे में मचाया हड़कंप

Richest IAS Manu Srivastava Madhya Pradesh

Richest IAS Manu Srivastava Madhya Pradesh

विवेक अग्रवाल के पास सबसे ज्यादा जमीन 

मध्‍य प्रदेश कैडरके अन्‍य आईएएस अधिकारियों द्वारा दी गई अचल संपत्ति की जानकारी के मुताबिक विवेक अग्रवाल के पास सबसे अधिक जमीन दर्ज की गई है. उनके पास करीब 65 एकड़ भूमि है. यह जमीन और संपत्तियां भटिंडा, गंगानगर, सिरसा, मुक्तसर, पंचकुला, मुल्लानपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में बताई गई हैं. हालांकि उन्होंने अपनी संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत का खुलासा नहीं किया है.  संपत्ति की संख्या के मामले में नवजीवन पवार सबसे आगे बताए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनके पास करीब 20 अलग-अलग प्रॉपर्टी दर्ज हैं.

सोनिया मीना की संपत्ति का मामला अलग

मध्‍य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति सूची में नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना का मामला अलग नजर आया. उन्होंने 2010 में खरीदे गए एक प्लॉट की कीमत पहले 4.50 लाख रुपए बताई थी, जबकि नवीनतम विवरण में इसकी कीमत घटकर 1 लाख रुपए दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें- Richest IPS: MP के सबसे अमीर आईपीएस अजय कुमार शर्मा की संपत्ति क‍ितनी, अब भी DGP की दौड़ में?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com