Success Story: इरादे बुलंद हों और ईमानदारी से कड़ी मेहनत की जाए तो, गरीबी कभी सपनों के आड़े नहीं आती. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सफलता की एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. रीवा में नगर निगम के सामने चाय की दुकान चलाने वाले शहबान के बेटे सलमान ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा में 720 में से 640 अंक हासिल किए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत सलमान ने ऑल इंडिया स्तर पर 2221वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
सलमान की सफलता का कीर्तिमान
- NEET परीक्षा में सलमान ने 720 में से 640 अंक हासिल किए हैं.
- ऑल इंडिया स्तर पर उनकी 2221वीं रैंक है.
- सलमान के पिता शहबान रीवा नगर निगम के सामने चाय का ठेला लगाते हैं और माता सितारा देवी गृहिणी हैं.
- सलमान MBBS करने के बाद कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) के क्षेत्र में सुपर स्पेशलाइजेशन (PG) करना चाहते हैं.
- सलमान की सफलता के बाद उनके छोटे भाई शहजान का सपना UPSC क्रैक कर IAS-IPS बनना है.

rewa tea seller shahban son salman neet success story
अधिकारियों को देखकर जागा बच्चों को बड़ा बनाने का सपना
NDTV से बातचीत में रीवा नगर निगम के सामने चाय का ठेला लगाने वाले शहबान ने बताया कि उनके के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. नगर निगम में आने-जाने वाले बड़े-बड़े अधिकारियों को देखकर शहबान के मन में भी इच्छा जगी कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर ऊंचे मुकाम पर पहुंचें. इसी सोच के साथ उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दोनों बेटों सलमान और शहजान का दाखिला अच्छे स्कूल में कराया और बेहतर कोचिंग दिलवाई. इसी सीच के कारण अब उनका बेटा डॉक्टर बनेगा.

rewa tea seller son salman neet success without smartphone: रीवा की तंग गली में उगा सफलता का सूरज.
2 साल तक स्मार्टफोन से बनाई दूरी, साथ जागी मां
Success Story: बिहार के किसान परिवार ने उड़ाया गर्दा! 4 बेटों ने पाई सरकारी नौकरी, जानें कैसे किया यह कमाल?
मां की आंखों में खुशी के आंसू, पिता पर नई जिम्मेदारियां
रिजल्ट आते ही शहबान के घर में जश्न का माहौल बन गया. बेटे की सफलता पर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. पिता शहबान हमेशा की तरह अपनी दिनचर्या में जुट गए हैं. उन्हें लगता है कि बेटे की आगे की डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए अब और भी ज्यादा मेहनत और पैसों की जरूरत होगी. इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे और बेटे को डॉक्टर बनाएंगे.
Success Story: पापा की बिना डिग्री वाली 'डॉक्टरी' पर हंसती थी दुनिया, अब बेटा बनेगा 'असली' डॉक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं