विज्ञापन

Rewa Airport: विंध्य की ऊंची उड़ान, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स

रीवा के लिए 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस दिन रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए दो नई उड़ानों का शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरी झंडी दिखाएंगे. रीवा अब चार राज्यों की राजधानियों से सीधा जुड़ जाएगा.

Rewa Airport: विंध्य की ऊंची उड़ान, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स
rewa airport bhopal kolkata flight service start 9 august.

रीवा: 9 अगस्त का दिन रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है. इस दिन रीवा एयरपोर्ट से एक साथ दो नई उड़ानों का शुभारंभ होगा. पहली फ्लाइट रीवा से भोपाल और दूसरी रीवा से कोलकाता के लिए शुरू होगी. इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ भोपाल से होगा, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू विमानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मीडिया से चर्चा के दौरान दी.

फ्लाइट का टाइम-टेबल

उपमुख्यमंत्री ने शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि पहली फ्लाइट भोपाल से शाम 5:35 बजे (17:35) चलकर शाम 7:05 बजे (19:05) रीवा पहुंचेगी. वहीं, कोलकाता के लिए दूसरी फ्लाइट रीवा से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में यह फ्लाइट कोलकाता से दोपहर 1:10 बजे चलकर दोपहर 3:15 बजे रीवा पहुंचेगी.

देश के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा रीवा

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा से अब चार राज्यों की राजधानियों और एक प्रमुख महानगर के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो गई है. इससे रीवा देश के अधिकांश हिस्सों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ गया है. रीवा से इंदौर पहुंचने के बाद यात्रियों को मुंबई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट्स आसानी से मिल जाएंगी.

₹500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट और 6 लाख छात्रों को ट्रेनिंग, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

अब तक 35 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर

रीवा में हवाई यात्रा की शुरुआत 10 नवंबर 2024 को हुई थी, जब पहला 72-सीटर विमान रीवा एयरपोर्ट पर उतरा था. इसके बाद 22 दिसंबर को रीवा-इंदौर और मार्च में रीवा-रायपुर फ्लाइट शुरू की गई थी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट से अब तक 35,000 से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं, जो इस क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से एक रिकॉर्ड उपलब्धि है. 

IAS अमित कटारिया: 'सबसे अमीर' आईएएस विशेषाधिकार हनन में फंसे, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्यों की शिकायत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewa News, Rewa Airport, Rewa Flights, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com