- रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी रितिक पसरिचा को गांजा और ओसियन ग्रो गांजा के साथ गिरफ्तार किया
- आरोपी के पास से करीब दो किलो ९ किलो गांजा, एक सौ चौदह ग्राम ओसियन ग्रो गांजा और अन्य सामान जब्त हुआ
- रितिक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में साथी के साथ मिलकर गांजा कुरियर के माध्यम से रायपुर भेजता था
Raipur Drug Bust: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गांजा और “ओसियन ग्रो गांजा” के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब इलाके में एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है.
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष), निवासी दिल्ली बताया. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3,62,600 रुपये आंकी गई है.
क्या-क्या हुआ बरामद?
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से बरामद हुआ.
- 2.870 किलोग्राम गांजा
- 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा
- 3,000 रुपये नगद
- Apple iPhone
- दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू (मोबाइलनुमा)
- पैकिंग सामग्री (जिपर पन्नी)
कुरियर से मंगवाया जाता था ड्रग्स
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली में अपने एक साथी के साथ मिलकर गांजा और ओसियन ग्रो गांजा कुरियर के जरिए रायपुर मंगवाता था. पुलिस अब संबंधित कुरियर कंपनी से भी विस्तृत पूछताछ कर रही है.
किन धाराओं में केस दर्ज?
आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की Forward और Backward Linkages के आधार पर जांच कर रही है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और End-to-End कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें सूची
यह भी पढ़ें- IAS आर्तिका शुक्ला का कमाल: राजस्थान में पार्क लाइब्रेरी से छाईं UP की बेटी, Tina Dabi से खास कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं