विज्ञापन

WhatsApp DP से खुली अवैध संबंध की पोल, फिर शादीशुदा प्रेमी ने कर दी महिला अधिवक्ता हत्या 

रायगढ़ में महिला अधिवक्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्हाट्सएप डीपी पर फोटो सामने आने से रिश्ते का सच खुला और विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी. पुलिस जांच में प्यार, धोखा और साजिश की पूरी कहानी सामने आई है.

WhatsApp DP से खुली अवैध संबंध की पोल, फिर शादीशुदा प्रेमी ने कर दी महिला अधिवक्ता हत्या 

WhatsApp DP Murder Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला अधिवक्ता की हत्या की कहानी किसी फिल्मी घटना से कम नहीं है. व्हाट्सएप डीपी पर लगा एक फोटो जब राज खोल बैठा, तो रिश्ते में ऐसा तूफान आया जिसने इस प्रेम कहानी को सीधे हत्या तक पहुंचा दिया. प्यार, धोखे और साजिश की यह कहानी अब पुलिस जांच में पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है.

जंगल में मिला शव, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल के बीच एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ. पहचान करने पर पता चला कि मृतका युवा अधिवक्ता हैं. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. शुरुआत में मामला बेहद रहस्यमयी लग रहा था और पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती बन गया.

जांच में सामने आया करीबी का नाम

जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, मामले ने नया मोड़ लिया. शक की सुई जिस शख्स पर जाकर रुकी, वह कोई और नहीं बल्कि अधिवक्ता का प्रेमी लोकनाथ पटेल था. पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

व्हाट्सएप डीपी ने खोल दी सच्चाई

इस पूरे हत्याकांड की जड़ में एक छोटा सा लेकिन अहम कारण सामने आया. आरोपी लोकनाथ पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात अधिवक्ता से छुपा रखी थी. मामला तब बिगड़ा जब उसकी पत्नी ने व्हाट्सएप डीपी पर पति और अधिवक्ता की तस्वीर लगा दी. इस एक फोटो ने उस रिश्ते का सच उजागर कर दिया और यहीं से विवाद की शुरुआत हुई.

शादी का दबाव और बढ़ता विवाद

सच्चाई सामने आने के बाद अधिवक्ता ने लोकनाथ पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. लेकिन लोकनाथ अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने इस रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए खौफनाक रास्ता चुन लिया.

घुमाने के बहाने रची साजिश

10 मई को लोकनाथ अधिवक्ता को सक्ती और दमाऊधारा मंदिर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. रात में दोनों एक लॉज में रुके, जहां फिर शादी को लेकर विवाद हुआ. अगले दिन जब वे रायगढ़ लौट रहे थे, तब आरोपी उसे पुंजीपथरा इलाके के सुनसान जंगल में ले गया.

गला दबाकर हत्या, फिर पहचान मिटाने की कोशिश

जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने अधिवक्ता की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने पहचान छुपाने के लिए बेहद क्रूर कदम उठाए पत्थर से सिर कुचला, चाकू से गला काटा और शव को वहीं फेंक दिया. यह पूरी घटना उसकी सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी.

हत्या के बाद भी करता रहा गुमराह

हत्या के बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुका. उसने अधिवक्ता के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके परिवार और दोस्तों से बातचीत की, ताकि किसी को शक न हो. इतना ही नहीं, उसने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पैसे भी निकाल लिए. इस तरह वह पूरी कोशिश कर रहा था कि खुद को बचा सके. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com