विज्ञापन

बिहार में अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा

कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और सरकार आपराधिक घटनाओं को लेकर पूरी तरह सजग व संवेदनशील है.

बिहार में अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा
  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की और उन्हें व्यवस्था का विरोधी बताया.
  • न्यायालय ने कहा कि ऐसे युवा मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं.
  • पीठ ने याचिकाकर्ता वकील से वरिष्ठ अधिवक्ता बनने की योग्यता पर सवाल उठाए और पेशेवर आचरण को लेकर आलोचना की.

बिहार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी. कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और सरकार आपराधिक घटनाओं को लेकर पूरी तरह सजग व संवेदनशील है.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल आलोचना की राजनीति में उलझे रहने के कारण विपक्षी दलों की स्थिति कमजोर हुई है. इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न युद्ध जैसे हालात का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है.

उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों के संयमित उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री की अपील की सराहना की और कहा कि वैश्विक संकट की इस स्थिति से निपटने के लिए आम लोगों को भी सहयोग करना चाहिए. इससे पहले दोनों मंत्रियों ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब सभी सोमवार और शुक्रवार को होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwan Singh Kushwaha Statement Bihar, Bihar Law And Order NDA Government Statement, Bihar Minister Crime Strict Action Warning, Bihar Crime Control Statement Kushwaha, JDU Minister Law And Order Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com