विज्ञापन

'मम्मी गोदी ले लो...' चिलचिलाती धूप में बेटे ने ये कहा तो आपा खो बैठी मां, मासूम को पत्थर से कुचलकर मार डाला

छत्तीसगढ़ में एक मां ने अपने ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी. चिलचिलाती धूप में बेटा मां से गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया.

'मम्मी गोदी ले लो...' चिलचिलाती धूप में बेटे ने ये कहा तो आपा खो बैठी मां, मासूम को पत्थर से कुचलकर मार डाला
मां ने ही बेरहमी से कर डाली मासूम बेटे की हत्या. (AI Photo)

Mother Killed Son: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह मां से बार-बार गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात पर मां का माथा ठनक गया और उसने बेटे को उठाकर पहले जमीन पर पटका, फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला. 

दरअसल, यह दहला देने वाला मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर फिटिंगपारा गांव का है. जहां 16 अप्रैल को ढाई साल मासूम अनुज अचानक लापता हो गया था. खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई. दो दिन बाद जंगल की खाई में उसका शव मिला. बच्चे के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे, साथ ही पास में खून से सना पत्थर भी पड़ा था. बच्चे को आखिरी बार मां के साथ देखा गया था. ऐसे में पुलिस ने मां सोनमती मंझवार से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करती रही. लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो बताया उसने पुलिस को भी झकझोर दिया.  

एक साथ आईं 3 बारात, 2 DJ में कंपटीशन, विवाद के बाद 'डीजे वाले बाबू' ने कर डाली हत्या, 2 घायल

बार-बार गोद में लेने के लिए कह रहा था 

आरोपी मां ने बताया कि वह अपनी चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटे अनुज के साथ चार फल (जामुनी फल) तोड़ने के लिए जंगल की ओर जा रहे थी. रास्ते में गुस्से में उसने अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. मासूम से बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि चिलचिलाती धूप में वह बार-बार मां से गोद में लेने के लिए कह रहा था और फिर रोने लगा. 

'खुदा हाफिज कहो... नमाज पढ़ो', CCTV बंद कर रियाज करता था गंदी हरकतें, नागपुर NGO को मिल रही थी फंडिंग?

पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

आरोपी मां के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी महिला की इस हरकत से उसके परिवार वाले भी हैरान हैं. 

कानपुर में भाई के सामने 7 साल की बहन से दरिंदगी, युवक ने रस्सी से बांधा, चीखते रहे मासूम पर नहीं छोड़ा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raigarh News,  Raigarh Murder Case,  mother Killed Son,  Chhattisgarh News,  , Cg Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com