विज्ञापन

SATTE 2026: MP ने लगातार दूसरी बार जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड’; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

SATTE 2026 Best State Tourism Award: मध्यप्रदेश ने SATTE 2026 में लगातार दूसरे वर्ष ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड जीता. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी पर्यटन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहा है. खजुराहो, सांची, भीमबेटका, टाइगर रिजर्व और इको‑टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से एमपी देश का अग्रणी पर्यटन राज्य बन रहा है.

SATTE 2026: MP ने लगातार दूसरी बार जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड’; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई
SATTE 2026: MP ने लगातार दूसरी बार जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड’; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

SATTE 2026 Best State Tourism Award: मध्यप्रदेश (MP Tourism Board Award) ने दक्षिण एशिया की प्रमुख ट्रैवल एवं टूरिज्म प्रदर्शनी SATTE 2026 में लगातार दूसरी बार ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म' अवॉर्ड (Best State Tourism Award) जीतकर एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पर्यटन पहचान को मजबूत किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस उपलब्धि को प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा “पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान गढ़ता देश का हृदय प्रदेश. यह सम्मान मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक प्रमाण है.”

दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित SATTE अवॉर्ड्स के दौरान यह सम्मान मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने प्राप्त किया. विजेताओं का चयन पर्यटन उद्योग के वरिष्ठ विशेषज्ञों और जूरी सदस्यों द्वारा किया गया, जिन्होंने मध्यप्रदेश की लगातार बढ़ती पर्यटन क्षमता और नवाचारपूर्ण पहलों को सराहा.

SATTE 2026 Best State Tourism Award: अवॉर्ड प्राप्त करती हुई टीम

SATTE 2026 Best State Tourism Award: अवॉर्ड प्राप्त करती हुई टीम

‘इकोसिस्टम को मजबूत करने की लगातार कोशिशें रंग लाई' : पर्यटन सचिव

पर्यटन सचिव एवं एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष अवॉर्ड मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार, कनेक्टिविटी में तेजी, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार, सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा जैसे प्रयास प्रभावशाली रूप से सफल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को विरासत, वन्यजीव, आध्यात्मिक, ग्रामीण और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में अग्रणी गंतव्य बनाने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है.

SATTE 2026 Best State Tourism Award: ये रहा सर्टिफिकेट

SATTE 2026 Best State Tourism Award: ये रहा सर्टिफिकेट

खजुराहो से सांची और भीमबेटका तक पर्यटन विविधता बना रही है पहचान

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर रहा है.
राज्य में मौजूद प्रमुख आकर्षण यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: खजुराहो, सांची, भीमबेटका, प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व: कान्हा, बांधवगढ़, पेंच. महान आध्यात्मिक केंद्र: उज्जैन, ओंकारेश्वर. जनजातीय एवं लोक संस्कृति, ग्रामीण एवं अनुभव आधारित पर्यटन, एडवेंचर और नेचर सर्किट, इन सभी तत्वों ने एमपी को ‘वर्षभर आकर्षक गंतव्य' की पहचान दिलाई है.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है एमपी

SATTE 2026 का यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि मध्यप्रदेश घरेलू पर्यटकों, विदेशी यात्रियों, धार्मिक-आध्यात्मिक यात्राओं, वन्यजीव प्रेमियों, एडवेंचर ट्रेवलर्स सभी के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. राज्य की पर्यटन नीतियों, निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों की भागीदारी ने इसे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें : MP Tourism: ग्रामीण रंग पर्यटन संग; रूरल टूरिज्म के लिए 4 MoU, सीएम मोहन यादव इनका करेंगे सम्मान

यह भी पढ़ें : MP Tourism Board: जयपुर में रोड शो; ग्लोबल डेस्टिनेशन बन रहा MP, रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारी

यह भी पढ़ें : Community Tourism Model: बस्तर के होमस्टे ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान; UN बेस्ट टूरिज्म विलेज की ओर बढ़ते कदम

यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com