MP-UP Sahyog Sammelan: मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मंगलवार 31 मार्च को वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया. इस दौरान धार्मिक पर्यटन, भीड़ प्रबंधन और विकास मॉडल को लेकर दोनों राज्यों के अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया. सीएम मोहन यादव ने कहा कि सुशासन को सशक्त आधार बनाते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं.
ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 31, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।@DrMohanYadav51 @Industryminist1 @minculturemp#MPUP_Sahyog_Sammelan #UP #Varanasi pic.twitter.com/6uUplDapN1
काशी पहुंचते ही धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों में जुटे सीएम
वाराणसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी' ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. उनके साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक भी की.
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के माध्यम से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलने जा रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार उत्तरप्रदेश के सहयोग से 2,000 मेगावॉट की सोलर परियोजना पर भी कार्य कर रही है : CM… pic.twitter.com/IdSkYU89DL
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 31, 2026
भीड़ प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लिया प्रेजेंटेशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में लागू किए गए क्राउड फ्लो डिजाइन, दर्शन व्यवस्था, मोबाइल ऐप और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने भीड़ प्रबंधन को लेकर दी गई विशेष प्रस्तुतियां देखीं और इसे सिंहस्थ जैसे आयोजनों के लिए उपयोगी बताया.
धार्मिक पर्यटन से बदली अर्थव्यवस्था
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रबंधन प्रभावशाली है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है. यही मॉडल मध्यप्रदेश में महाकाल लोक के बाद देखने को मिला है.
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सरकार के बीच दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 31, 2026
पहला समझौता काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकरण और श्री महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के बीच हुआ। वहीं दूसरा एमओयू ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP)' पहल को सशक्त बनाकर स्थानीय उत्पादों को… pic.twitter.com/LMGGCAicI1
ओडीओपी और लघु उद्योगों पर साझा रणनीति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत अच्छा काम हुआ है. मध्यप्रदेश में भी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों सहित पारंपरिक लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. दोनों राज्य इस बात पर चर्चा करेंगे कि धार्मिक पर्यटन के साथ‑साथ स्थानीय उद्योगों को कैसे मजबूत किया जाए.
सिंहस्थ को लेकर काशी मॉडल से सीख
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह ही सिंहस्थ में भी बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुविधा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में योजना बनाई जा रही है. प्रयागराज कुंभ के बाद उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए व्यवस्थाओं को और ज्यादा सुगम बनाने पर फोकस रहेगा.
रोजगार और समृद्धि को लक्ष्य
सीएम डॉ. यादव ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, गरीबों को बेहतर जीवन और उत्पादों को सही मूल्य दिलाने के प्रयासों को आगे बढ़ाना भी है. इसके लिए लघु उद्योगों के बीच समन्वय और साझा रोड शो की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों के बीच टकराव का दौर खत्म हो चुका है और अब सहयोग के जरिए विकास की नई इबारत लिखी जा रही है.
यह भी पढ़ें : एमपी‑यूपी सहयोग सम्मेलन 2026; वाराणसी से तय होगा अंतरराज्यीय विकास का नया रोडमैप, इन मुद्दों पर होगी बात
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में माओवाद लगभग खत्म; डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया- कैसे संभव हुए सटीक ऑपरेशन
यह भी पढ़ें : ओडिशा बना नक्सल-मुक्त, 156 माओवादी ढेर या सरेंडर; NDTV एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ADG संजीव पांडा का दावा
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस, CM साय ने दिखाई हरी झंडी; शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं