विज्ञापन

12 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, एमपी वालों को करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने बताया

मध्य प्रदेश में आमतौर पर मानसून की दस्तक 15 जून के आसपास होती है. हालांकि इस बार दो-तीन दिन लेट एंट्री होगी. वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री आगामी तीन दिनों में होने की संभावना है.

12 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, एमपी वालों को करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने बताया
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है. (फाइल फोटो)

MP-Chhattisgarh Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब तक मानसून 13 राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम आदि जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है. इस बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है. ऐसे में यहां जानते हैं कब होगी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री?

मध्य प्रदेश में कब होगी मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में आमतौर पर मानसून की एंट्री 15 जून के आसपास हो जाती है. हालांकि पिछले साल एमपी में मानसून 1 दिन लेट यानी 16 जून को दस्तक दी थी. मानसून ने बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते प्रदेश में एंट्री की थी. इस बार मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानूसन की एंट्री होने की संभावना जताई है. 

इन जिलों में सबसे लेट पहुंचता है मानसून 

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में हर साल दक्षिणी हिस्से मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बुरहानपुर, बालाघाट, अनूपपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी के रास्ते मानसून की एंट्री होती है, जबकि ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट पहुंचता है. 

MP में प्री-मानसून बारिश

प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी. पहले प्रदेश में आंधी-बारिश जारी रहेगी. 20 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है.बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं. मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन यानी, 9, 10 और 11 जून को प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा. 10 और 11 जून को प्रदेश के 5 जिले- भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव का अलर्ट भी है.

छत्तीसगढ़ में 12 जून तक मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में भी आमतौर पर मानसून की दस्तक 13 जून के आसपास होती है. वहीं पिछले साल प्रदेश में मानसून का दस्तक काफी पहले 28 मई को हुआ था. हालांकि एंट्री के 5 दिनों तक मानसून सुकमा में अटका रहा और 5-6 दिन बाद आगे की ओर रुख किया था. वहीं इस बार प्रदेश में मानसून तीन से चार दिनों प्रवेश करेगा. मौसम विशेषज्ञ डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ में 12 जून तक मानसून प्रवेश करने की संभावना है. 

बता दें कि सुकमा-बस्तर के रास्ते कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए मानसून अंबिकापुर पहुंचता है. मौसम विभाग की माने तो मानसून को पूरे प्रदेश में सक्रिय होने में 5 से 7 दिनों का समय लगता है. वहीं सबसे आखिरी में सरगुजा, जशपुर पहुंचता है, क्योंकि ये राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है और झारखंड और ओडिशा से सटा हुआ भाग है. 

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश

हालांकि प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले प्री मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई है. कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई. आज, 9 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: BJP के 'टारगेट-10' से सहमी कांग्रेस! विधायकों को दोपहर 2 बजे बेंगलुरु शिफ्ट करेंगे, डर क्या?

ये भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड के बाद जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: स्कूल समेत 325 संस्थानों को नोटिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Monsoon 2026, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com