विज्ञापन

पाक सेना मुख्यालय के पास अंधाधुंध फायरिंग, रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक मची अफरातफरी

रावलपिंडी पुलिस के बयान में बताया गया कि मोहम्मद हुसैन एक खास राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता था. घटनास्थल से हमलावर का शव कब्जे में लेने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से उसका मोबाइल फोन और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. 

पाक सेना मुख्यालय के पास अंधाधुंध फायरिंग, रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक मची अफरातफरी
रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय
NDTV
रावलपिंडी:

पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तानी फौज की एक गश्ती टीम पर अचानक एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में एक पाकिस्तानी फौजी घायल हो गया. रावलपिंडी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है. गौरतलब है कि रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है.  चकलाला स्थित मुख्यालय से घटना स्थल महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद भी कुछ 15 किलोमीटर दूर है. इस जगह पर हमले के बाद पाकिस्तान सेना के हाथ-पैर फूल गए हैं. 

इलाके में मची अफरातफरी

रावलपिंडी पुलिस के प्रवक्ता की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह वारदात सुबह लगभग 11:15 बजे घटी. मॉल रोड में हमलावर ने पाकिस्तानी गश्ती दल पर गोलियां चला दीं.

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर की पहचान मोहम्मद हुसैन के तौर पर हुई है. पाक फौजी को गोली लगने के बाद हमलावर भी जवाबी कार्रवाई में मारा गया.

राजनीतिक दल से जुड़े तार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

रावलपिंडी पुलिस के बयान में बताया गया कि मोहम्मद हुसैन एक खास राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता था. घटनास्थल से हमलावर का शव कब्जे में लेने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से उसका मोबाइल फोन और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोबाइल और अन्य सामानों की शुरुआती जांच से इस बात के पुख्ता सबूत और दस्तावेज मिले हैं कि वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था.

कानून प्रवर्तन एजेंसियां (LEAs) अब उसके फोन कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही हैं ताकि इस साजिश के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के झांसे में कैसे आ गया था बलूचिस्तान, एक आजाद रियासत ने मार ली अपने पैरों पर कुल्हाड़ी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rawalpindi, Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com