Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. आज यानी 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की सौगात दी है. यहां जानें कैसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं और हर पल की अपडेट
Ladli Behna Yojana LIVE Update: अकाउंट में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेज दिए हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो पोर्टल आप cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस जरूर चेक कर लें.
Ladli Behna Yojana 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाडली बहन योजना की 34वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शबरी माता मंदिर, घाटीगाँव, जिला ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों भूमिपूजन व लोकार्पण#LadliBahnaMP https://t.co/CeknwolZkS
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2026
Ladli Behna Yojana 2026 LIVE Updates: जारी हुई लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त
सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का… pic.twitter.com/saCex5TaY5
Ladli Behna Yojana LIVE Update: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं को ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये.

MP Ladli Behna Yojana: जारी हुई लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का पैसा आज ट्रांसफर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर में लाडली बहनों के खाते में कुल 1836 करोड़ रुपए भेजे हैं. इस पल का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था.
Ladli Behna Yojana LIVE Update News: हटाए जा चुके हैं अपात्र महिलाओं के नाम
लाडली बहना योजना से अपात्र महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं. अगर आपको भी लगता है, कि आपका नाम लिस्ट से काटा जा सकता है, तो आप ऑफिशियल पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर चेक कर सकती हैं.
Ladli Bahna Yojana 2026 LIVE: फरवरी में कब जारी हुई थी लाडली बहना योजना की किस्त?
लाडली बहना योजना की फरवरी की 33वीं किस्त 14 फरवरी को जारी हुई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह किस्त पहले महीने की 7 तारीख को आता था, लेकिन पिछले साल से किस्त 10 तारीख के बाद जारी होने लगी है. इसी के चलते आज यानी 13 मार्च को 34वीं किस्त जारी होगी.
Ladli Behna Yojana LIVE Updates: किन महिलाओं को मिलता है लाडली बहना योजना का लाभ?
लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को दिया जाता है, जो राज्य की निवासी हों और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हों. आम तौर पर 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाती हैं. इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं. हालांकि लाभ पाने के लिए परिवार की आय, संपत्ति और अन्य तय मानदंडों से जुड़ी शर्तें भी लागू होती हैं.
Ladli Behna Yojana 2026 LIVE Updates: समय के साथ बढ़ती गई राशि लाडली बहना योजना की राशि
योजना की शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी. बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा देना है.
Ladli Behna Yojana 2026 LIVE: ग्वालियर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त
आज लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित करूंगा 34वीं किस्त की ₹1836 करोड़ की राशि...#LadliBahnaMP pic.twitter.com/yGAbxHKwph
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 13, 2026
Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE Updates: क्या है लाडली बहना योजना?
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कुछ हद तक आत्मनिर्भर बन सकें.
Ladli Bahana Yojana 2026 LIVE Updates: लिस्ट में लाभार्थी अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि लिस्ट में नाम है या नहीं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
- 'फाइनल लिस्ट' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें और फिर स्क्रीन पर आपका नाम दिख जाएगा.
Ladli Behna Yojana Status LIVE: मोबाइल से लाडली बहना योजना का स्टेटस जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
- यहां 'आवेदन एवं स्थिति की स्थिति' पर क्लिक करें.
- अब अपना ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- अब मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरें और स्टेटस सामने आ जाएगा.
Ladli Behna Yojana LIVE: लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in है. योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानने के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Ladli Behna Yojana LIVE Updates: लाडली बहनों के खाते में अब तक 52 हजार करोड़ किए जा चुके हैं ट्रांसफर
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 13, 2026
1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं
को प्रतिमाह मिल रही
₹1,500 की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे
34वीं किस्त की राशि का अंतरण
🗓️13 मार्च 2026
📍घाटीगांव, जिला ग्वालियर@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@mp_wcdmp#JansamparkMP #LadliBehnaYojna pic.twitter.com/nI96p8gqty
Ladli Behna Yojana 34th Installment LIVE Update: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर मौजूद
कार्यक्रम शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर हैं. अब बस कुछ ही देर में वह लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करने वाले हैं, जिसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी