विज्ञापन

'मैं आपका विधायक नहीं हूं...' यह सुनते ही भड़के ग्रामीण, कार के गर्म बोनट पर लेटा द‍िया बच्‍चा

भाजपा व‍िधायक रमेश खटीक ने NDTV से कहा- पोहरी विधानसभा मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था, इस कारण मैंने कार्रवाई करने से मना किया था. मामले को जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है.

'मैं आपका विधायक नहीं हूं...' यह सुनते ही भड़के ग्रामीण, कार के गर्म बोनट पर लेटा द‍िया बच्‍चा
शिवपुरी में भाजपा विधायक की जन चौपाल में हंगामा.

​शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में करैरा विधायक रमेश खटीक की जनचौपाल में हंगामा हो गया. हुआ यह क‍ि विधायक ने दूसरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायतें सुनने से कथित तौर पर इनकार कर दिया. इस बात से नाराज एक ग्रामीण ने विरोध जताने के लिए अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के गर्म बोनट पर लेटा दिया. इससे कुछ देर के लिए स्थिति असहज हो गई. अब इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.  

दरअसल, बुधवार 15 जुलाई को नरवर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में करैरा विधायक रमेश खटीक ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए एक 'जनचौपाल' का आयोजन किया था. जिसमें पास के विधानसभा क्षेत्र पोहरी के ग्राम नानकपुर और बरखाड़ी के कुछ ग्रामीण भी अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक रमेश खटीक को अपनी शिकायतें सौंपनी चाहीं तो उन्‍होंने यह कहते हुए असमर्थता जताई कि यह उनका विधानसभा क्षेत्र (करैरा) नहीं है, इसलिए वे पोहरी विधानसभा की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं कर सकते. 

पिता ने कार के गर्म बोनट पर  लेटाया बेटा.

पिता ने कार के गर्म बोनट पर लेटाया बेटा.

गर्म बोनट पर लेटा दिया बच्‍चा 

​विधायक के इस रुख और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की कथित अनदेखी से ग्रामीण नाराज हो गए. इस दौरान एक ग्रामीण ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के गर्म बोनट पर लेटा दिया और कहा क‍ि इससे भविष्‍य की चिंता तो कीजिए. ​अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

₹3 लाख किलो वाला 'रेड गोल्ड': सिवनी के किसान ने उगा दिया दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम

मामले को जबरन में तूल दिया जा रहा 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा व‍िधायक रमेश खटीक ने NDTV से कहा- करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायत सुनने के लिए जन चौपाल लगाई गई थी. इस दौरान पास की पोहरी विधानसभा से कुछ लोग आए और अपनी शिकायत मेरे सामने रखी, पोहरी मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था, इसलिए मैंने कार्रवाई करने से मना कर दिया. इसी बात पर उन लोगों ने हंगामा मचा दिया, मामले को जबरदस्ती तूल देने का प्रयास किया जा रहा है. 

सिद्धू मूसेवाला की मां की तरह MP में 52 साल की महिला बनेगी मम्‍मी, जवान बेटे की मौत से सूनी हो गई थी गोद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramesh Khatik, MLA Ramesh Khatik Representatives, Viral Video, Shivpuri News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com