विज्ञापन

MP: गायों को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, NH-719 पर पिकअप-डंपर की टक्कर, 8 मजदूरों की मौत; 32 घायल

भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. सोमवार-मंगलवार रात करीब एक बजे छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप और सामने से आ रहे डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई.

MP: गायों को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, NH-719 पर पिकअप-डंपर की टक्कर, 8 मजदूरों की मौत; 32 घायल
नेशनल हाईवे-719 पर भीषण हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस.
NDTV
  • आधी रात को NH-719 पर पिकअप-डंपर की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत.
  • यूपी के लखीमपुर जिले से धान की रोपाई का काम करने आए थे सभी, 32 मजदूर हुए घायल.
  • हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.

Road Accident in MP: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में NH-719 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई. इनके अलावा 32 मजदूर घायल हुए हैं. सभी को गोहद अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है. यह हादसा भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-713 पर रात 1 बजे छीमका गांव के पास हुआ था, जहां मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर (Pickup-Dumper Collision) की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. प्राथमिक जांच में पता चला है कि हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मजदूर लखीमपुर खीरी जिले ( उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे, जो धान रोपाई का काम करने आए थे और काम होने के बाद घर लौट रहे थे. देर रात पिकअप की भी रफ्तार तेज थी. जब पिकअप छीमका गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई.

ग्रामीणों की मदद से भेजा अस्पताल

इससे 8 मजदूरों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं, मृतकों को मोर्चरी में रखवा दिया है और उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है. हादसे के बाद जाम जैसे हालात हो गए और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे लगाकर यातायात शुरू किया.

#WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: Ramnaresh Yadav, Station In-charge, Gohad Chauraha, Bhind District, says, "An accident occurred around midnight on National Highway 719. There have been casualties, and a significant number of people—approximately 25—are injured. They had come to… pic.twitter.com/DaSVBXzorj

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 18, 2026

पुलिस ने क्या बताया

भिंड जिले के गोहद चौराहा थाने के इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे-719 पर आधी रात के करीब यह हादसा हुआ था. पिकअप में सवार मजदूर धान की रोपाई का काम करने आए थे और काम करके लौट रहे थे, तभी डंपर से टक्कर हो गई. कई पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. जैसे-जैसे लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनकी और जानकारी मिल रही है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pickup Accident MP, Pickup Truck Accident, Bhind Gwalior NH 719 Accident, Bhind Gwalior Highway Accident, Labor Died In Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com