विज्ञापन

VIDEO: प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर सोयी बुजुर्ग महिला, कांपते हुए बीती पूरी रात, वीडियो MP के एक सरकारी अस्पताल की है

MP Hospitals: कंपकंपाती ठंड में प्लास्टिक की बोरी के जरिए से ठंड से बचने का प्रयास करती बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कटनी जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को सोते हुए सिहरते देखा जा सकता है. यह वीडियो एमपी के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा बयां कर रहा है.

VIDEO: प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर सोयी बुजुर्ग महिला, कांपते हुए बीती पूरी रात, वीडियो MP के एक सरकारी अस्पताल की है
ELDERLY WOMAN SHIVERED IN HOSPITAL COVERED SELF WITH A PLASTIC BAG

District Hospital Katani: मध्य प्रदेश के कटनी जिला चिकित्सालय से एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज सकता है. तस्वीर ठंड से कांप रही एक बुजुर्ग महिला का है. महिलां कंपकंपाती ठंड में प्लास्टिक की बोरी ओढ़े हुए कांप कर रही है. एमपी के अस्पताल का यह अति संवेदनशील वीडियो इंटरनेट पर अभी हॉट केक बना हुआ है.

कंपकंपाती ठंड में प्लास्टिक की बोरी के जरिए से ठंड से बचने का प्रयास करती बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कटनी जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को सोते हुए सिहरते देखा जा सकता है. यह वीडियो एमपी के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा बयां कर रहा है.

ये भी पढ़ें-Bike Ambulance: आदिवासियों के लिए संजीवनी बनी बाइक एंबुलेंस, देवदूत बनकर मरीजों को पहुंचा रही अस्पताल

जनरल वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला प्लास्टिक की बोरी ओढ़े सोते मिली

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला ठंड से बचने के लिए प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर अस्पताल के बेड पर सो रही है. हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को चादर और कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं. लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा बुजुर्ग को कुछ भी नहीं मुहैया कराया गया.

अस्पताल स्टाफ की सफाई, बुजुर्ग की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने सफाई देते कहा कि सभी मरीजों को बिस्तर के साथ कंबल मुहैया कराया जाता है, लेकिन बुजुर्ग महिला को लेकर मौन हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें-Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा आज, CCTV कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, छात्रों का सलाह, भूलकर भी साथ न लाएं ये चीजें?

सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रही बुजुर्ग महिला का नाम कल्लो बाई है. बुजुर्ग महिला के पैर में किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर गंभीर चोट आई थी. गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों  द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. 

ये भी पढ़ें-फर्जी सर्टिफिकेट से हथियाई MP कोटे की मेडिकल सीट, 17 साल शासकीय हॉस्पिटल में तैनात रहा, अब भेजा गया जेल

कटनी जिला अस्पताल स्टाफ ने बुजुर्ग कल्लो बाई को बताया भिक्षुक

सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला कल्लो बाई एक भिक्षुक है. उन्होंने कहा कि जब महिला घायल अवस्था में अस्पताल लाई गई तो वह अपने साथ पन्नी लेकर आई थी और जब स्टॉफ ने उसे कंबल दिया तो कंबल को छोड़कर उसने पन्नी को ओढ लिया था.

सिविल सर्जन बोले, 'जिला अस्पताल में कंबल की कोई कमी नहीं है'

सिविल सर्जन के मुताबिक बुजुर्ग महिला 5 फरवरी से जिला अस्पताल में भर्ती है, उसके पैरों में चोट लगी थी और महिला का इलाज अभी भी जारी है. उन्होंने सफाई में आगे कहा कि पन्नी ओढ़कर सो रही महिला के बारे में जब स्टॉफ को सूचना मिली तो उसे दोबारा कंबल मुहैया कराया गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कंबल की कोई कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com