विज्ञापन

इंदौर के निजी स्कूल की किचन सील, एक्सपायर्ड सामान मिला, लंच के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार 

इंदौर प्रशासन की टीम ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल से खाद्य सामग्रियां और भोजन के 23 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं. जांच के दौरान किचन में मसालों और नमकीन के एक्सपायर्ड पैकेट मिले, जांच के बाद टीम ने किचन को सील कर दिया.

इंदौर के निजी स्कूल की किचन सील, एक्सपायर्ड सामान मिला, लंच के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार 
इंदौर के निजी स्कूल पर कार्रवाई.

इंदौर के एक निजी विद्यालय में लंच के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ने के मामले में जिला प्रशासन ने शिक्षा संस्थान के रसोईघर को सील कर दिया. सोमवार शाम अधिकारियों की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची थी, इस दौरान कई  गड़बड़ियां सामने आईं. किचन में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली, जिसे देखकर अधिकारी हैरान रह गए. इसके बाद किचन को सील कर दिया गया. 

23 सैंपल जांच के लिए भेजे गए 

जानकारी के अनुसार, बच्चों के अभिभावकों की शिकायत पर प्रशासन के गठित जांच दल ने बाईपास रोड स्थित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के झलारिया परिसर में जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, विद्यालय के रसोईघर में उपयोग की जा रही विभिन्न खाद्य सामग्रियां और तैयार भोजन के कुल 23 नमूने एकत्र करके प्रयोगशाला भेजे गए हैं. निरीक्षण के दौरान रसोईघर में मसालों के 10 पैकेट और नमकीन के दो ऐसे पैकेट मिले जिनकी मियाद (एक्सपायरी डेट) पूरी हो चुकी थी. 

रसोई घर को किया गया सील 

अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के रसोईघर को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है. अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) दीपक चौहान ने ‘पीटीआई' को बताया कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने शनिवार (20 जून) को दोपहर में लंच किया किया था. इसके बाद शाम को करीब 110 बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायतें शुरू हुई. अगले दिन भी कई बच्चों में ये लक्षण सामने आए. 

बस नहीं रोकी तो कंडक्टर को ही कर लिया अगवा, कार में डालकर ले गए बदमाश 

जांच रिपोर्ट आने के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई 

चौहान ने बताया कि अभिभावकों से बातचीत के दौरान पता चला कि कई बच्चों को डॉक्टरों को दिखाया गया, जबकि कुछ अभिभावक स्वयं चिकित्सक होने के कारण बच्चों का उपचार घर में ही कर रहे थे. उन्होंने बताया, बच्चों में अब तक मुख्य रूप से उल्टी और पेट दर्द के लक्षण सामने आए हैं. कोई भी बच्चा अस्पताल में भर्ती नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के रसोईघर से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा.

MP में मूंग घोटाला: अब खरीदारों से पूछताछ करेगी पुलिस, चौकीदार को छुट्टी देकर किया खेल?  

रोजाना 3,200 से ज्यादा लोग खाना खाते हैं खाना 

विद्यालय की उप प्राचार्य कामायनी चौहान ने बताया कि शनिवार को बच्चों को दोपहर के भोजन में राजमा, एक सब्जी, चावल, रोटी और आइसक्रीम परोसी गई थी. हमारे विद्यालय में रोजाना 3,200 से ज्यादा लोग खाना खाते हैं. हम संस्थान में भोजन की उच्चस्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों के बीमार होने की घटना की जांच विद्यालय अपने स्तर पर भी कर रहा है. 

MP में UCC लागू होगा! न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कौन, जिनकी निगरानी में हो रही तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Mp News Today, Indore News, Indore News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com