अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, इससे सड़कों पर जाम लगता है, लोगों का समय बर्बाद होता है. साथ ही, गाडि़यों में पड़ने वाले ईंधन पट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ जाती है. ऐसे इंदौर के प्रमुख और व्यस्ततम बाजारों में शामिल रानीपुरा मार्केट में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम का अमला रिवरसाइड रोड और रानीपुरा क्षेत्र में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मौके पर पहुंचा. इस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा. नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई.
नगर निगम की टीम ने रानीपुरा मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए रिवरसाइड रोड और रानीपुरा मार्केट में दुकानों के सामने बने अवैध ओटलों और अन्य तरह के अस्थायी व स्थायी निर्माणों को हटाया. साथ ही, लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
दरअसल, रानीपुरा मार्केट इंदौर का बेहद लोकप्रिय बाजार है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. दुकानों के बाहर अतिक्रमण के चलते यहां सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम लगता था, जिसे आवागमन प्रभावित हो रहा था. इससे संबंधित शिकायतें लगातार नगर निगम को मिल रही थीं, इस समस्या को दूर करने के लिए निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है.
इन पर हो रही कार्रवाई
नगर निगम की ओर से उन दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिनकी दुकानें निर्धारित सीमा से बाहर तक बनी हुई हैं या जिन्होंने दुकान के सामने अतिरिक्त निर्माण कर रखा है. निगम अधिकारी मौके पर सीमा का सीमांकन कर तय नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर रहे हैं.
IAS तृप्ति अकेली फर्जी अफसर नहीं जो 2021 से चला रही थी नेटवर्क, 2 सहेलियां कौन हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं