Luxury Cars Pawning: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में करोड़ों रुपए के लग्जरी वाहनों को किराए पर लेकर उड़ाने वाला एक शातिर बदमाश पकड़ा गया है. खुद को पुलिस विभाग में सूबेदार बताने वाले महाठग को क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. जयपुर से गिरफ्तार हुए महाठग को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
4 दर्जन से अधिक लोगों की शिकायत पर एसपी ने क्राइम ब्रांच को सौंपा केस
रिपोर्ट के मुताबिक लूट के शिकार हुए चार दर्जन से अधिक लोगों की शिकायत पर एसपी धर्मवीर ने महाठग के खिलाफ जांच के लिए केस क्राइम ब्रांच को सौंपा. आरोपी हिमाचल शर्मा, निवासी पटेल नगर सिटी सेंटर को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा की जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी फर्जी सूबेदार बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया था और उसके खिलाफ ठगी का एक मुकदमा दर्ज हुआ है.
पुलिस की वर्दी में टूर और ट्रेवल्स चलाने वालों को झांसे में लेता था महाठग
दरअसल, महाठग के शिकार हुए पीड़ितों ने एसपी ऑफिस में दर्ज शिकायत में बताया कि सब इंस्पेक्टर की वर्दी में आरोपी टूर और ट्रेवल्स चलाने वाले लोगों को अपने झांसे में लेता था और उनकी महंगी एसयूवी कार, ट्रैक्टर-ट्राली डंपर और ट्रक महंगे किराए पर लेता था और उन्हें गिरवी पर रखकर मिले रकम लेकर चंपत हो जाता है. कुछ कार मालिकों को आरोपी पर शक हुआ तो महाठग ने जयपुर को अपना नया ठिकाना बना लिया.
ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

महाठग हिमाचल शर्मा की गिरफ्तारी के बाद SP ऑफिस पहुंच रहे पीड़ित
मामले पर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जयपुर से गिरफ्तार महाठग हिमाचल शर्मा फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की लग्जरी गाड़ियों को खुर्द बुर्द करता था. सीएसपी ग्वालियर ने बताया कि गिरफ्तार हिमाचल शर्मा को न्यायिक रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि महाठग की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित लगातार एसपी ऑफिस पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें-तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं