विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

UGC पहुंचा जीवाजी यूनिवर्सिटी के रैगिंग मामला, 3 छात्रों को हॉस्टल से निकाला, 15 दिन के लिए 4 हुए सस्पेंड

MP News: कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फार्मेसी संस्थान के 7 छात्रों पर कार्रवाई की है. इनमे से 3 को हॉस्टल से निकाल दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला आखिर क्या है?

UGC पहुंचा जीवाजी यूनिवर्सिटी के रैगिंग मामला,  3 छात्रों को हॉस्टल से निकाला, 15 दिन के लिए  4 हुए सस्पेंड

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित नैक से A डबल प्लस का दर्जा हासिल जीवाजी यूनिवर्सिटी में  मारपीट ओर रैगिंग के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में 7 छात्रों पर कार्रवाई हुई है. इनमें से 3 को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि यहां  रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां तक कि UGC में हाल ही के दिनों में रैगिंग 3 शिकायतें पहुंची हैं. ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन की वहां काफी किरकिरी हुई है.  

7 छात्रों पर हुई है कार्रवाई

UGC में शिकायतें पहुंचने के बाद और एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फार्मेसी संस्थान के 7 छात्रों पर कार्रवाई की. इनमें B-फार्मेसी के 3 छात्रों को सत्र 2025-26 के लिए आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. जबकि 4 छात्रों को 15 दिनों के लिए संस्थान से सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. 

कमेटी ने दी चेतावनी 

कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन छात्रों को हॉस्टल से निकाला है,यदि वे दोबारा हॉस्टल परिसर के आसपास भी पाए गए तो उन्हें पूरे सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा. इसके अलावा हॉस्टल में बाहरी छात्रों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में मामला पुलिस को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें ट्रांसजेंडर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, अब इतने रुपये मिलेंगे

ये भी पढ़ें कांग्रेस की बैठक में जोरदार हंगामे पर पार्टी ने लिया कड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता पर 4 कार्यकर्ताओं को मिला नोटिस


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Gwalior News, Jivaji University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com