विज्ञापन

जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- वह हर जगह दिख रहे, लेकिन पुलिस को नहीं

कोर्ट ने यह वारंट लोकसभा चुनाव से जुड़े एक बयान को लेकर दर्ज केस में जारी किया. कोर्ट ने एसपी को हर हाल में अगली सुनवाई में पेश करने को कहा है.

जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- वह हर जगह दिख रहे, लेकिन पुलिस को नहीं
कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की - "वह हर जगह दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस को नहीं मिल रहे?"
NDTV

ग्वालियर के एमपी एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने लोकसभा चुनाव से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को आदेश दिए हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी भी की है. गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि वह हर  जगह दिख रहें हैं, लेकिन पुलिस को नहीं मिल रहे?. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन करने का आरोप  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने लगाया था जिसके खिलाफ जाररिया ने केस दर्ज कराया है. इसमें पटवारी हाजिर नहीं हो रहे. अब उनके   खिलाफ ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior Court, Jitu Patwari, Congress, Arrest Warrant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com