विज्ञापन

VIDEO: कटहल की खुशबू से आकर्षित हो पेड़ पर चढ़ा भालू, फिर हुआ कुछ ऐसा बुलानी पड़ी वन विभाग की टीम

भालू और शहद की कहानी तो सबने सुनी है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भालू कटहल की खुशबू में फंस गया.

VIDEO: कटहल की खुशबू से आकर्षित हो पेड़ पर चढ़ा भालू, फिर हुआ कुछ ऐसा बुलानी पड़ी वन विभाग की टीम
पेड़ पर फंसे भालू को वन विभाग ने उतारा.
NDTV
  • पके हुए कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर भालू पेड़ पर चढ़ गया.
  • टहनी के बीच ऐसा फंसा कि कई घंटों तक खुद उतर नहीं पाया.
  • लोगों की खासी भीड़ भालू को देखने के लिए जमा हो गई.

आपने जंगल में रहने वाले भालू के बारे में तो बहुत सुना होगा, जो खूब शहद खाता है. वह खुशबू से आकर्षित होकर मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर तक चढ़ जाते हैं, कुछ ऐसा ही हाल एक भालू का छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिखा, लेकिन इस बार भालू शहद के लिए पेड़ पर नहीं चढ़ा, बल्कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ पर वह ऐसा चढ़ा कि कई घंटे तक उतर ही नहीं सका.

दरअसल, मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में पेड़ पर चढ़ने के बाद भालू पेड़ की टहनी में फंस गया. जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो वन विभाग को तुरंत सूचना दी और फिर GNWS की टीम मौके पर पहुंच गई.

रेस्क्यू के लिए लगे घंटों

भालू पेड़ पर टहनी के बीच फंसा हुआ था, खुद भालू भी उतर नहीं पा रहा था. उसे रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. पहले तो सीढ़ी लगाई गई, जिसके जरिए उसे उतारने की कोशिश की.

Latest and Breaking News on NDTV

बेहोश कर उतारा नीचे

फिर वन विभाग के कर्मचारी ने भालू को बेहोश किया और कुछ लोग जाल पकड़कर पेड़ के नीचे खड़े हो गए. बेहोशी की हालत में उसे टहनी से निकाला और जाल पर गिर गया. इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जब उसकी तबीयत ठीक निकली तो जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.

भालू का हेल्थ चेकअप किया गया.

भालू का हेल्थ चेकअप किया गया.

इस दौरान लोगों की भीड़ भी भालू को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी. लोगों ने बताया कि भालू अक्सर पके हुए कटहल को खाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें- 'मैं इंडियन हूं...' कहकर महिला कॉमेडियन को छूने लगा पाकिस्तानी शख्स, फिर एक सवाल से सरेआम हो गई थू-थू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jashpur News, Bear Trapped, Bear Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com