विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के इन गांव तक पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, 8 किमी चले पैदल, नदी और घने जंगल करने पड़े पार

पहली बार कलेक्टर इन्द्रावती नदी के पार 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे. नक्सलमुक्त होते ही यह तस्वीर बदलाव की नई उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ के इन गांव तक पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, 8 किमी चले पैदल, नदी और घने जंगल करने पड़े पार
पैदल नदी पार करते कलेक्टर (सफेद शर्ट में)
  • इंद्रावती के उस पार बसे हैं गांव.
  • इन गांवों तक पहुंचना नहीं आसान, कोई कनेक्टविटी नहीं.
  • नदी और जंगलों को पैदल पार करते हैं.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी के पार घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के उस पार गांवों में पहली बार प्रशासन पहुंचा है. यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अब यहां नक्सली खत्म हो गए हैं और तस्वीर बदल रही है. कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव गुरुवार को सरकारी दफ्तरों से निकलकर जमीनी हकीकत जानने के लिए पालोड़ी और भिरसापारा पहुंचे. इन गांवों तक पहुंचने के लिए उन्हें 6-8 किमी तक पैदल चलना पड़ा, यह गांव गीदम ब्लॉक में आते हैं, जो अतिदुर्गम गांवों हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जमीन पर बैठकर गांव वालों से जानी समस्याएं

घने जंगलों के बीच बसे इन गांवों में पहुंचकर कलेक्टर ने इमली के पेड़ की छांव तले ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने बिजनी, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं  की जमीनी हकीकत को जाना. ग्रामीणों से बरसात के चार महीनों के लिए राशन की पहुंच के बारे में भी जानकारी ली गई और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए.

Latest and Breaking News on NDTV

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार और शिक्षा गतिविधियों की समीक्षा की. वहीं, मितानिनों और ग्रामीणों से चर्चा कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की.

आवागमन बाधित होने की समस्या

गुमलनार ग्राम पंचायत की सरपंच मालती इस्तामी ने बारिश के समय इंद्रावती नदी ओवरफ्लो होने के कारण आने-जाने को लेकर आवागमन बाधित होने की समस्या को उठाया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.

पैदल चलकर पहली बार कलेक्टर के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले का कोई कलेक्टर पहली बार उनके गांव तक पहुंचा है. दंतेवाड़ा के वनांचल में प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की यह नई पहल अब चर्चा का विषय बन गई है.

ये भी पढ़ें- नक्‍सल गढ़ रहे गांवों में चला 'अम्मा' का जादू, MLA-एसपी भी हुए मुरीद, तोहफे में दी पीली साड़ी

लेखक के बारे में
img
पंकज सिंह भदौरिया
संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dantewada Collector, Dantewada Naxal, Indravati River In Chhattisgarh, Remote Village Challenges India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com