मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच एक युवक का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचा. युवक बैंक कर्मचारी है, वह रोजाना अपनी बुलेट बाइक से ऑफिस जाता था. उसने बताया कि पेट्रोल पंप पर बहुत भीड़ थी, इस कारण उसने अपने घोड़े से ऑफिस आने का फैसला किया. हालांकि, अब उसकी मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं.
दरअसल, देवास में लोग पेट्रोल की किल्लत से परेशान हैं. बीते दिन 24 मार्च को तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हो गए थे. मेंड़की रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी. लोगों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था. इसे लेकर NDTV ने एक रिपोर्ट भी की थी.
पंप पर भीड़ थी तो बुलेट छोड़ घोड़ा से गया ऑफिस
अगले दिन 24 मार्च को शहर में एक युवक घोड़े पर जाते हुए वीडियो वायरल हो गया. जानकारी जुटाने पर सामने आया कि युवक बैंक कर्मचारी है और अपनी बुलेट बाइक से ऑफिस जाता था. 25 मार्च को पंप पर बहुत भीड़ होने के कारण उसने घोड़े से ऑफिस जाने का फैसला किया. इसक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पुलिस कर सकती है कार्रवाई
हालांकि, अब यह बैंक कर्मचारी मुश्किल में भी पड़ता दिखाई दे रहा है. क्याोंकि जब वह सड़क पर घोड़ा दौड़ा रहा था तो उसने यातायात नियमों का पालन नहीं किया. रॉन्ग साइड में जाने के कारण वह पुलिस की नजर में आ गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अब उस पर कार्रवाई कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं