विज्ञापन

उज्जैन में पानी के टैंक में मिली बच्चे की लाश, पिता बोला- पत्नी के ASI से अवैध संबंध, हत्या का लगाया आरोप

Child Dead Boyd Found: उज्जैन जिले में एक 7 साल के बच्चे की पानी के टैंकर में लाश मिली है. मृतक के पिता ने अपनी पत्नी और एएसआई पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

उज्जैन में पानी के टैंक में मिली बच्चे की लाश, पिता बोला- पत्नी के ASI से अवैध संबंध, हत्या का लगाया आरोप

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक 7 साल के बच्चे की पानी के टैंकर में लाश (Child Body Found in Water Tank) मिली है. मामले में मृतक के पिता ने अपनी पत्नी और एएसआई पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

जानकारी के अनुसार, शहर से करीब 75 किमी दूर खाचरोद की लंगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र बलाई के पुत्र ध्रुव (7) का शव संदिग्ध अवस्था में पानी की टंकी में मिला. पुलिस को गुरुवार शाम घटना के बारे में अस्पताल से पता चला तो शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया. वहीं, धर्मेंद्र ने एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे से शिकायत की है.

पत्नी के एएसआई से अवैध संबंध

उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से देवास का निवासी है और कुछ समय से खाचरोद में रह रहा है. आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ममता के एएसआई प्रभुलाल डालमिया से अवैध संबंध हैं. दोनों ध्रुव को लेकर गए थे. बाद में फोन पर बेटे की मौत के बारे में पता चला. आरोप लगाया कि बेटे ध्रुव को दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते मारा है.

एएसआई पर आरोप

धर्मेंद्र के रिश्तेदार रिटायर्ड एएसआई बाबूलाल गुणावत ने आरोप लगाया कि एएसआई डालमिया की दूसरी पत्नी देवास में रहती है. उसके ममता से अवैध संबंध है. दोनों के प्रेम संबंध में बच्चा ध्रुव आड़े आ रहा था, इसलिए उसे मार दिया.

सीसीटीवी फुटेज से मिलेंगे सबूत

खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत पानी के टैंक में डूबने से हुई है. बच्चे के पिता ने शिकायत की है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh Live News: खंडवा में 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, चार नकाबपोशों ने दिया अंजाम, पढ़ें आज की ताजा खबरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com