विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2026

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

 Chhindwara Bus Accident में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराकर पलट गई. हादसे में 9 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए हैं.

Chhindwara Bus Accident : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई. हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ बताया जा रहा है. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई.

आर्थिक सहायता की घोषणा

मध्‍य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा क‍ि आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है. प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ. 

मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं. छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है. 

मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा. भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है.

छिंदवाड़ा एक्‍सीडेंट में मारे गए लोगों की सूची

1 भगवती 45
2.दौलत 40
3.शकुन यादव 45
4.रामदास 40
5.रमेश 35
6 .सियाबाई
7. वंश 7
8. कमल
9. रवि धारे
10. शव की श‍िनाख्‍त नहीं

घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री मुख्यमंत्री के हितग्राही सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे थे. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhindwara Bus Accident, Madhya Pradesh, Mohan Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com