Chhattisgarh CM Secretariat: छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल किया है. जारी आदेश के मुताबिक, 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं. रजत बंसल को सुशासन तिहार, आरटीई और शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है. सचिव मुकेश बंसल को कृषि, ऊर्जा, खाद्य, आबकारी समेत कई विभागों की निगरानी सौंपी गई. पी. दयानंद अब PWD, स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष का काम देखेंगे. सरकार ने संभागवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है.
इन अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के पास PMO, राष्ट्रपति भवन, नीति आयोग, मंत्रिपरिषद समन्वय और सीएम की विशेष परियोजनाओं की जिम्मेदारी है. सचिव मुकेश बंसल को कृषि, खाद्य, ऊर्जा, आबकारी समेत कई विभागों की निगरानी सौंपी गई. सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री सहायता कोष, स्वास्थ्य सहायता योजना और स्वास्थ्य-लोक निर्माण विभाग देखेंगे. सचिव राहुल भगत को गृह, परिवहन, पर्यटन, खेल, महिला व बाल विकास सहित कई अहम विभागों की जिम्मेदारी मिली है. विशेष सचिव रजत बंसल सुशासन तिहार, RTI और पंचायत, शिक्षा, आवास विभाग संभालेंगे. संयुक्त सचिव प्रभात मलिक को जनदर्शन, शिकायत निवारण, राजस्व, नगरीय प्रशासन और IT विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पहली बार संभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न संभागों के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है. जो इस प्रकार है-
- रायपुर- मुकेश बंसल
- बिलासपुर- पी. दयानंद
- बस्तर- राहुल भगत
- सरगुजा- रजत बंसल
- दुर्ग- प्रभात मलिक
ये भी पढ़ें: शिवपुरी में पालतू बिल्ली के पंजा मारने से 13 साल के बच्चे को हुआ रेबीज, इलाज के दौरान तोड़ा दम
ये भी पढ़ें: UP में अब छह महीने हड़ताल नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, योगी सरकार का बड़ा फैसला, जारी हुआ आदेश
ये भी पढ़ें: जेल में कैसी कटी गिरिबाला-समर्थ की पहली रात? लाइन में लगकर लिया खाना, नहीं की कोई डिमांड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं