Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार को खजुराहो होटल कारोबारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खजुराहो के होटल व्यवसायों को संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा जताई और कारोबारियों से सामाजिक सहयोग करने की अपील की. उन्होंन कहा कि बागेश्वर धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के कारण उनका होटलों का व्यवसाय फल-फूल रहा है, बावजूद इसके जब धाम से जुड़े लोग उनके होटलों में जाते हैं, तो उन्हें पूरा बिल थमा दिया जाता है और किसी प्रकार की सहायता या सहयोग नहीं किया जाता है.
ये भी पढ़ें- Social Boycott: मुस्लिम समाज आगे आया, मंदिर परिसर में गलत हरकत करने वाले युवक को समाज से किया बहिष्कृत
होटल कारोबारियों से कन्याओं के विवाह में सहयोग की अपील
पं.धीरेंद्र शास्त्री ने होटल संचालकों से व्यक्तिगत निवेदन करते हुए कहा कि अगर वे कन्याओं के विवाह में सहयोग करें, तो यह एक बड़ा सामाजिक पुण्य होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि, हर होटल यदि कम से कम एक कन्या के विवाह की जिम्मेदारी ले या विवाह प्रबंधन में सहयोग करे, तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिलेगा.
300 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री
गौरतलब है बागेश्वर धाम सरकार का यह बयान उस समय आया है जब पं. धीरेंद्र शास्त्री 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन करवा रहे हैं. माना जा रहा है कि उनका यह बयान किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और संवेदनशीलता की भावना से दिया गया है. बाबा बागेश्वर ने स्पष्ट किया कि धर्म और आस्था से जुड़े स्थलों से लाभ उठाने वालों को समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी आगे आना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!
"माला और भाला" दोनों साथ में रखने का मंत्र दिया
बागेश्वर धाम सरकार ने शुक्रवार को दिए एक और बयान में साफ-साफ कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुत्व को मजबूती देने के लिए "माला और भाला" दोनों साथ में रखने का मंत्र दिया. उनका कहना है कि जब भक्तों के हाथ में आध्यात्मिक ज्ञान (माला) के साथ-साथ दुष्टों के विनाश के लिए रक्षात्मक शस्त्र (भाला) होगा, तभी देश और धर्म सुरक्षित रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें- A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं