MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा (Rajya Sabha) उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ भाजपा पहले उम्मीदवार उतार कर परेशानी बढ़ाई. अब भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को सवालों के घेरे में ला दिया है. भाजपा ने नटराजन पर नामांकन के दौरान खुद पर दर्ज FIR छिपाने का आरोप लगाया है.
भाजपा का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना में FIR दर्ज है. भाजपा ने बाकायदा निटर्निंग ऑफिसर से शिकायत भी की है. भाजपा की शिकायत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन से शाम 5:30 बजे तक जवाब पेश करने के लिए कहा है. इस बीच भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और जीतू पटवारी व दिग्विजय सिंह रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर में जमे हुए हैं.
राज्य में गरमाई सियासत
गौरतलब है कि 18 जून को मध्य प्रदेश में राज्यसभा के 3 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है. चुनावी अंकगणित के हिसाब से भाजपा के खाते में दो सीटों पर जीत हासिल करने का आंकड़ा है. वहीं, कांग्रेस के पास एक सीट पर जीत हासिल करने का आंकड़ा है. हालांकि, भाजपा की ओर से तीसरी सीट के लिए भी उम्मीदवार उतारने से राज्य में सियासत तेज हो गई है.
कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज
कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है. उनको सिर्फ सो कॉज नोटिस जारी किया गया था. लेकिन इन फॉर्म में कोई भी ऐसा कोलम नहीं है, जिसमें इसे दर्ज कराया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी सीट हार रही है, उसी की बौखलाहट में इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रही है.
कांग्रेस विधायक जाएंगे कर्नाटक
कांग्रेस को अपने पार्टी में सेंधमारी का डर सता रहा है. लिहाजा, पार्टी के विधायकों में किसी भी प्रकार के टूट से बचने के लिए पार्टी ने अपने विधायकों को कर्नाटक के रवाना कर रही है. हालांकि, इस पर भी अभी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बताया जा रहा है कि भोपाल एयरपोर्ट से कांग्रेस विधायकों को लेकर जाने वाले विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों का विमान भोपाल में डिटेन! एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान रोकी, पुलिस तैनात
दोनों पार्टियों की ओर से एक दूसरे के विधायकों के संपर्क में होने के दावे किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि हमारे सभी विधायक एकजुट है. उल्टे भाजपा को चिढ़ाते हुए कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा के दस विधायक उनके संपर्क में है. वहीं, भाजपा ने भी तीसरा उम्मीदवार कांग्रेस में सेंधमारी की उम्मीद में ही उतारा है. भाजपा को इस चुनाव में कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी का 'केवट' कार्ड: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारी पर निशाना उत्तर प्रदेश की 160 सीटों पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं