Twisha Sharma Case Update: भोपाल ट्विशा शर्मा मामले में 10 मिनट का एक ऑडियो क्लिक सामने आया है. जिसमें ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उसके भाई हर्षित के बीच बातचीत हो रही है. यह काफी चौंकाने वाली हैं, इसमें गिरिबाला सिंह ट्विशा को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहीं. बाततीच में साफ हो रहा है कि शादी के बाद ट्विशा के कैरेक्टर पर सवाल उठाए गए थे, जिसे लेकर हर्षित गिरिबाला सिंह से बात कर रहे हैं. इस दौरान बीच में एक तीसरे व्यक्ति की भी आवाज आ रही है, वह ट्विशा के पति समर्थ की हो सकती है. हालांकि, हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. पढ़िए, वायरल ऑडियो में क्या बातचीत हो रही है...
गिरिबाला- मैंने कहा, ग्वालियर में मैंने .... के साथ काम किया है. कुछ लोग इसे मजबूरी में करते हैं. उनके पास जीवन जीने का और कोई जरिया नहीं है. कुछ लोग अपना दिमाग बेचते हैं तो वे कमाते हैं. हम भी अपना दिमाग बेच रहे हैं, इसलिए कमाते हैं. कुछ लोग अपना शरीर बेचते हैं तो वे कमाते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन कुछ लोग आगे जाने के लिए ऐसा करते हैं. क्या ऐसी कोई बात है? तो उसने (ट्विशा) ने कहा- ऐसा कभी नहीं हुआ. मैंने कहा- शादी के बाद भी जो कुछ हुआ सो हुआ.
'वो डुअल पर्सनेलिटी... चौथा पर्सन दिमाग में था', ट्विशा केस में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह का बड़ा आरोप
क्या है पूरा मामला?
दिसंबर 2025 में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल में लॉयर समर्थ सिंह हुई थी. समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है. ट्विशा ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में 12 मई को फांसी लगा ली थी. उसके माता-पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले थे. हालांकि, उसकी मौत फांसी से ही होने की पुष्टि हुई है. ट्विशा का परिवार न्याय की मांग कर रहा है. वे उसके शव का दोबारा पीएम कराना चाहते हैं, भोपाल कोर्ट में याचिका खारिज होन के बाद अब वे इसे लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं. उधर, मामले में फरार चल रहे ट्विशा शर्मा के पति ने भी अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.
ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं