राजधानी भोपाल के लोगों के लिए मेट्रो के सफर से जुड़ी बड़ी और राहत भरी खबर है. कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से हरी झंडी मिलने के बाद अब सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू हो गया है. नए सिग्नलिंग सिस्टम के लागू होने से सफर न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि ट्रेनों की टाइमिंग भी एकदम सटीक रहेगी.
🚇 Bhopal Metro introduces a revised timetable from 25 July 2026.
— Bhopal Metro Rail (@OfficialMPMetro) July 24, 2026
🕘 First Train
• Subhash Nagar – 9:00 AM
• AIIMS – 9:30 AM
🕖 Last Train
• Subhash Nagar – 6:30 PM
• AIIMS – 7:00 PM
🚆 Every 15 min during peak hours
🚆 Every 30 min during non-peak hours#MPMetro #MPM pic.twitter.com/SzRKIiZAcl
भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल क्या है?
- पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 9:00 बजे और एम्स से सुबह 9:30 बजे छूटेगी.
- आखरी मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 6:30 बजे और एम्स से शाम 7:00 बजे रवाना होगी.
- पीक आवर्स (हर 15 मिनट में): सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:00 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी.
- सामान्य समय: बाकी घंटों के दौरान हर 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी.
- सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर मिलाकर हर दिन कुल 50 ट्रिप संचालित किए जाएंगे.

bhopal metro new timetable subhash nagar to aiims
यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा?

bhopal metro new timetable aiims to subhash nagar
भोपाल मेट्रो सफर करने पर क्या डिस्काउंट मिलेगा?
भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली लागू है. यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट जैसे डिजिटल माध्यमों से कैशलेस टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, रिटर्न टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जा रही है. वहीं ऐप के ई-वॉलेट रीचार्ज पर 8% से 15% तक अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिलेगा, जिससे यात्रा और भी किफायती बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं