विज्ञापन

भोपाल: पहले पत्नी पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जहां पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया और बाद में खुद पर चाकू मारकर आत्महत्या कर ली. हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भोपाल: पहले पत्नी पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

Suicide After Attack Wife: भोपाल के पिपलानी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. गुस्से में एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं घायल पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

यह घटना थाना पिपलानी क्षेत्र के इंद्रपुरी सी सेक्टर की है. यहां एक दुकान के पास पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आस-पास मौजूद लोग भी घबरा गए.

हथौड़े से पत्नी पर किया हमला

गुस्से में पति लक्ष्मण रिछारिया ने अपनी पत्नी कल्पना भारती पर हथौड़े से वार कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया.

खुद को चाकू मारकर दी जान

जब प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी को पकड़ना चाहा, तो उसने बचने की कोशिश में खुद पर ही चाकू से हमला कर लिया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया.

मृतक लक्ष्मण रिछारिया पिपलानी के 60 क्वार्टर्स बी सेक्टर का रहने वाला था. उसकी पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं. कल्पना भारती उसकी दूसरी पत्नी थी, जिसके साथ वह कोफ्ता ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मल्टी में रहता था. बताया गया कि वह पेशे से एक स्कूल में ड्राइवर था.

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल कल्पना भारती को पुलिस ने तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Crime News Today, Husband Kills Wife Attempt India, Domestic Violence Case Bhopal, Suicide After Attack India, Bhopal Murder Suicide Case, Pipalani Police Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com