विज्ञापन

Amaravati Sex Scandal: एक पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी का साथी उजेर

Amarvati Sexual Scandal: परतवाड़ा नगर के दौरे सोमवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया पहुंचे. उन्होंने परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक विशाल आनंद से यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल होने की घटना में हुई अब तक की प्रगति और मुख्य आरोपी अयान और सह आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा. 

Amaravati Sex Scandal: एक पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी का साथी उजेर
AMARAVATI SEX SCANDAL,VICTIM ATTEMPTS SUICIDE AIDE UZER KHAN CAUGHT

Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा नगर में सामने आए यौन शोषण और वीडियो स्कैंडल मामले में सामने आई 8 पीड़िताओं में से एक ने सोमवार को खुदकुशी की कोशिश की है. युवती वझ्झर डैम पर खुदकुशी करने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन राजस्व विभाग ने अधिकारियों ने उसे बचा लिया है. उधर, पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी अयान के साथी उजेर खान को चढ़ गया है. उजेर को 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 

रविवार को मामले में एक 15 वर्षीय किशोरी ने मामले में पहली शिकायत दर्ज कराई थी. नाबालिग पीड़िता ने परतवाड़ा पुलिस के सामने आधिकारिक बयान दर्ज कराया है. मामले में POCSO और अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के 5 दिन बाद कोई पीड़िता सामने आई और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पहली शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें-ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब तक सामने आईं कुल आठ पीड़िताएं 

गौरतलब है परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब तक कुल आठ पीड़ित युवतियां सामने आ चुकी है. बताया जाता है कि इन्हीं में से एक पीड़िता ने वझ्झर डैम पर खुदकुशी करने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंच गए. युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाने क्यों उठाया, पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना का संबंध आयन मामले से तो नहीं है.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पहुंचे परतवाड़ा, पुलिस निरीक्षक से विस्तार से ली जानकारी

अमरावती के परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. सोमवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने परतवाड़ा पहुंचकर मामले की समीक्षा की और परतवाड़ा पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से मामले पर करीब 20 तक बातचीत की और केस की जांच कर रही SIT के प्रमुख शुभम कुमार और परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश म्हस्के से विस्तार से जानकारी ली.

ये भी पढ़ें-अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर से आकर 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, 5 दिन बाद दर्ज हुई पहली शिकायत

परतवाड़ा नगर के दौरे सोमवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया पहुंचे. उन्होंने परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक विशाल आनंद से यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल होने की घटना में हुई अब तक की प्रगति और मुख्य आरोपी अयान और सह आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा. 

ये भी पढ़ें-लड़कियों से गंदी हरकत करता, फिर धर्म बदलने का डालता था दबाव; NGO की आड़ में अश्लील खेल खेलने वाला पकड़ा गया

15 वर्षीय किशोरी ने काउंसलिंग के बाद ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया FIR

नागपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोनी ने काउंसलिंग के बाद ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हिम्मत जुटाई और अपना बयान दर्ज कराया. लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर परतवाड़ा पहुंची पीड़िता ने महिला पुलिस निरीक्षक और बाल कल्याण समिति की महिला अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद मुख्य आरोपी अयान अहमद और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

महंगी थार, 4 आईफोन, नोटों के बंडल व रिवॉल्वर के साथ नजर आया मुख्य आरोपी

उल्लेखनीय है मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महंगी थार गाड़ी, चार आईफोन, नोटों के बंडल और रिवॉल्वर के साथ अपनी रईसी और दबंगई का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. 15 वर्षीय किशोरी के एफआईआर और बयान दर्ज कराने के बाद मामला अब कानूनी रूप से और अधिक मजबूत हो गया है. पुलिस का मानना है कि अब रैकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-अमरावती स्कैंडल: अयान का कबूलनामा- ब्रेकअप के बाद बना Playboy, एक समय में 8 लड़कियों से दोस्ती, 2 से बनाए संबंध

पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी अयान का एक अन्य साथी उजेर खान पर आरोप है कि उसने एक 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा किया था. उसके खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज किया गया है. माना जा रहा है कि अश्लील वीडियो कांड में डिजिटल सबूतों की तलाश में तेजी और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी से अयान की मुश्किलें बढ़नी तय हैं.

15 वर्षीय पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद

पुलिस अधीक्षक अमरावती ग्रामीण विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल डेटा रिकवरी तेज कर दी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस मामले की 15 वर्षीय पीड़िता के आधिकारिक बयान से जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से अश्लील वीडियो और अन्य सबूतों को जुटाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-अमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान का धूमधाम से मना बर्थडे, केक खिलाकर फंस गए पुलिसवाले, तीन सस्पेंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com