विज्ञापन

अमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान का धूमधाम से मना बर्थडे, केक खिलाकर फंस गए पुलिसवाले, तीन सस्पेंड

Amravati Sex Scandal Case: अमरावती के परतवाड़ा में 350 से ऊपर अश्लील वीडियो मिलने के बाद फंसे 19 साल के अयान अहमद ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया. अयान अहमद ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर अपना जन्मदिन मनाया था.

अमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान का धूमधाम से मना बर्थडे, केक खिलाकर फंस गए पुलिसवाले, तीन सस्पेंड
amravati news
  • आरोपी अयान अहमद ने पुलिस गिरफ्तारी के बीच अपने जन्मदिन पर पटाखे फोड़कर और केक काटकर जश्न मनाया
  • पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जन्मदिन की बधाई दी और केक खिलाया, जिसके बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए
  • अमरावती सेक्स स्कैंडल में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दस अन्य से पूछताछ चल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमरावती:

अमरावती में युवती के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फंसे अयान अहमद को जैसे अपने किए पर कोई पछतावा ही नहीं है. उसने बीती रात पुलिस गिरफ्त के बीच शान से अपना जन्मदिन मनाया. इतना ही नहीं अयान ने बकायदा पटाखे फोड़कर ,केक काटकर अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. हद तो तब हो गई जब उसके इस जश्न में पुलिसवाले भी शामिल थे. उन्होंने उसे न सिर्फ बधाई दी बल्कि उसे केक भी खिलाया. पुलिसवालों को हालांकि इस लापरवाही की सजा मिल गई है और पुलिस अधिकारी समेत तीन निलंबित भी हो चुके हैं. 

क्या है मामला,समझिए

अमरावती के परतवाड़ा में 180 नाबालिग लड़कियों के 350 से ऊपर अश्लील वीडियो मिलने के बाद फंसे 19 साल के अयान अहमद ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया. अयान अहमद ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर अपना जन्मदिन मनाया था.इस दौरान उसे बधाई देने के लिए पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे.

हद तो तब हो गई जब पुलिसकर्मियों ने सीधे आरोपी अयान के मुंह में केक खिलाकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे दीं. पुलिस और आरोपी की नजदीकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित होने वालों में एपीआई (API) जमील शेख, कांस्टेबल शुभम शर्मा और कांस्टेबल मयूर गुरव शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अमरावती केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

अमरावती सेक्स स्कैंडल केस में अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 10 अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. अमरावती ग्रामीण पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अयान ने पूछताछ में बताया कि वह आठ लड़कियों के संपर्क में था और उनसे तस्वीरें ली थीं.उसने केवल दो लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध होने की बात कबूल की है. ग्रामीण एसपी विशाल आनंद ने एनडीटीवी से कहा कि पुलिस अब तक आठ पीड़िताओं की पहचान कर चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने सामने नहीं आया है.

आरोपी आयान ने यह भी बताया कि पहले वह एक रिश्ते में था, लेकिन ब्रेकअप के बाद उसने लड़कियों को बहलाना शुरू किया.पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह सोशल मीडिया से काफी प्रभावित था और इंस्टाग्राम पर उसके 18 हजार फॉलोअर्स थे. उसने ‘दिखावा' करने के लिए कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने की बात भी मानी है.

आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने कथित तौर पर कठोरा नाका स्थित एक किराये के फलैट का लगभग आठ बार इस्तेमाल किया और वहां अलग‑अलग समय पर दो लड़कियों को लाया.इस फ्लैट को किराये पर लेने वाले मानव सुगंधे पुलिस हिरासत में हैं, जबकि फ्लैट मालिक अंकुश खंडेकर अभी फरार है. पुलिस ने फ्लैट के साथ‑साथ कुछ कैफे और वज्जर डैम के पास एक गार्डन की भी जांच की है, जहां आरोपी के लड़कियों से मिलने की बात सामने आई है.पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके बचपन के दोस्त उजेर (20 वर्ष) के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी.इसी दौरान आरोपी का मोबाइल एक पान की दुकान पर छूट गया, जिसका पासवर्ड उजेर को पता था. इसी का फायदा उठाकर उसने वीडियो वायरल कर दिए.

 यह भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल: 18 वीडियो-39 फोटो बरामद, क्या अयान गैंग से जुड़े थे 6 पुलिसकर्मी?

 यह भी पढ़ें-  लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, पुलिस क्यों हुई शामिल?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com