Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती में 180 लड़कियों का यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी अयान अहमद का कबूलनामा सामने आया है. अयान का कहना है कि वह अपने ब्रेकअप के बाद 'प्लेबॉय' बन गया था. उसने 8 लड़कियों से दोस्ती की, जबकि संबंध दो के साथ ही बनाए थे. इसके लिए वह लड़कियों को अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और इसके बदले में उसे हर बार 500 रुपये दिए. आरोपी ने पुलिस को टूटे दिल के बाद बदले स्वरूप की कहानी सुनाते हुए कई खुलासे किए हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आ गया है कि नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो आखिर कैसे वायरल हुए थे.
आइए, सबसे पहले जानते हैं आरोपी ने क्या खुलासा किया?
अमरावती सेक्स स्कैंडल में परतवाड़ा से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अयान अहमद ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से सच्चा प्रेम करता था, लेकिन उससे उसका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उसने “प्लेबॉय” बनने का रास्ता चुना और लड़कियों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया और अन्य तरह से वह लड़कियों को फंसाता था. अयान ने कबूल किया है कि वह एक समय में 8 लड़कियों से उसकी दोस्ती थी. लेकिन, उसने शारीरिक संबंध सिर्फ दो के साथ ही बनाए थे.

संबंध बनाने के लिए लड़कियों को दोस्त के फ्लैट पर ले जाता था
फॉलोअर्स के सामने धौंस जमाने पोस्ट की अश्लील सेल्फी
आरोपी अयान ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर 18 हजार फॉलोअर्स हैं. अपने फॉलोअर्स के सामने शो-ऑफ करने की उसे लत लग गई थी. इसी के चलते उसने लड़कियों की अश्लील सेल्फी पोस्ट की थी. वह फॉलोअर्स के सामने धौंस जमाना चाहता था.
जहां हुआ लड़कियों का शोषण, वहां पहुंची पुलिस

लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, पुलिस क्यों हुई शामिल?
पैसों के लेनदेन का विवाद बचपन के दोस्त ने किया कांड
पुलिस की जांच में अयान और उसके बचपन के दोस्त उजेर (20) के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद की बात भी समाने आई. पुलिस को पता चला कि अयान ने उजेर को जान से मारने की धमकी दी थी. इससे उजेर आगबबूला हो गया था, वह अयान से बदला लेना चाहता था. एक दिन अयान अपना मोबाइल पान की टपरी पर भूला तो उजेर ने मौके का फायदा उठाया. वह फोन का पासवर्ड जानता था, ऐसे में उसने बदला लेने के लिए सारे फोटो-वीडियो वायरल कर दिए.
क्या है पूरा मामला?
अमरावती सेक्स स्कैंडल बीते दिनों भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद सामने आया था. जांच के बाद पुलिस ने अयान अहमद को गिरफ्तार किया था. आरोपी अयान के मोबाइल में पुलिस को 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई थी. अब तक इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, 10 हिरासत में हैं. साथ ही, 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान भी हो चुकी है, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने सामने नहीं आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो... आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं