विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2016

उत्तर प्रदेश : सपा कार्यालय में शुरू हुआ युवा सम्मेलन, उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश : सपा कार्यालय में शुरू हुआ युवा सम्मेलन, उमड़ी भीड़
सपा नेता शिवपाल यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी युवा सम्मेलन बुलाया है. सम्मेलन लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में शुरू हो चुका है. अखिलेश यादव की रथ यात्रा की घोषणा के बाद आनन फानन में बुलाए गए इस सम्मेलन को शिवपाल का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. सपा सूत्रों के अनुसार, इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र के मुताबिक, युवा सम्मेलन में आज भारी संख्या में युवा नेता शिवपाल यादव का समर्थन करने पहुंचे हैं. पार्टी के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया था.

गौरतलब है कि गुरुवार को मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी समाजवादी विकास रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया था और इस दौरान शिवपाल यादव ने भी मंच साझा करके विधानसभा चुनाव से पहले सपा में एकता का संदेश देने की कोशिश की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
समाजवादी पार्टी, सपा, उत्तर प्रदेश, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, युवा सम्मेलन, अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव 2017, Samajwadi Party, Uttar Pradesh, Mulayam Singh Yadav, Shivpal Yadav, Youth Sammelan, Akhilesh Yadav, Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com