विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2017

यूपी में चल रहा 'Lady Luck', अपर्णा-स्वाति सहित ये 5 महिला प्रत्याशी मार रही हैं बाजी

यूपी में चल रहा 'Lady Luck', अपर्णा-स्वाति सहित ये 5 महिला प्रत्याशी मार रही हैं बाजी
यूपी चुनाव में सबसे चर्चित महिला प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव परिणामों के रुझानों में सभी की नजरें पार्टियों के आंकड़ों पर टिकी हैं, लेकिन अब तक एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिल रहा है. अब तक के रुझानों में सभी मुख्य दलों की महिला प्रत्याशी आगे चल रही हैं. आइए एक नजर में देखें कौन-कौन स्टार महिला प्रत्याशी जीत की ओर कदम बढ़ा रही हैं.

1. अपर्णा यादव : यूपी चुनाव में सबसे चर्चित महिला प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हैं. वह लखनऊ कैन्टोमैन्ट सीट से चुनाव लड़ रही हैं. सुबह 11 बजे तक के रुझानों में अपर्णा यादव बीजेपी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी से आगे चल रही हैं.

2: स्वाति सिंह: बीएसपी प्रमुख मायावती पर हमला कर सुर्खियों में आए बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह चर्चित उम्मीदवार हैं. दयाशंकर सिंह के जेल जाने के बाद स्वाति सिंह अचानक से चर्चा में आईं और उन्हें टिकट भी मिल गया. सुबह 11 बजे तक के रुझानों में स्वाति लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से आगे चल रही हैं.

3: परमिला धर त्रिपाठी: भदोई जिले के हंडिया सीट से चुनाव लड़ रहीं परमिलाधर त्रिपाठी भी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. परमिलाधर बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी हैं। राकेशधर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले महीने ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं.

4. माधुरी वर्मा: बहराइच के ननपुरा सीट से चुनाव में भाग्य आजमा रहीं माधुरी वर्मा भी शुरुआती रुझानों में जीत रही हैं. जेल में बंद पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने अपनी पत्नी माधुरी वर्मा कांग्रेस से टिकट दिलाई है.

5: अलका राय: पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी जीत की ओर बढ़ रही हैं. गाजीपुर के मुहम्मदावाद सीट से अलका मुख्तार अंसारी के भाई को हराती दिख रही हैं. मुख्तार अंसारी पर ही कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है.

नोट: यह खबर सुबह 11 AM तक के रुझानों पर आधारित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparna Yadav, Aparna Yadav Lucknow Cantt, अपर्णा यादव, स्वाति सिंह, विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, विधानसभा चुनाव परिणाम, यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम, Swati Singh, Assembly Elections 2017, UP Assembly Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com