विज्ञापन

राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, कहा- डॉलर का कुछ भी हो, आपके काम की वैल्यू है

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का समर्थन करते हुए उनके 30 साल के करियर, टैलेंट और मेहनत की सराहना की. सलमान ने कहा कि राजपाल को आगे भी लगातार काम मिलता रहेगा और फीस या डॉलर रेट से ज्यादा ज़रूरी दिल से काम करना है.

राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, कहा- डॉलर का कुछ भी हो, आपके काम की वैल्यू है
  • सलमान खान ने राजपाल यादव के 30 वर्षों से निरंतर काम करने और कला की कदर करने की प्रशंसा की है.
  • सलमान ने कहा कि राजपाल यादव को उनके टैलेंट और अनुभव की वजह से हमेशा काम मिलता रहेगा.
  • उन्होंने डॉलर के रेट और कर्ज से जुड़े विवादों पर बिना नाम लिए कहा कि भुगतान भारत में ही होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अभिनेता सलमान खान ने कॉमेडियन‑अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है. सलमान ने राजपाल के दशकों लंबे करियर, मेहनत और कला की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें बार‑बार इसलिए रिपीट किया क्योंकि वह अपने काम की वैल्यू जानते हैं और हर भूमिका में कुछ नया लेकर आते हैं.

सलमान ने पोस्ट में लिखा कि राजपाल यादव पिछले 30 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें आगे भी काम मिलता रहेगा. उन्होंने डॉलर रेट और फीस से जुड़ी चर्चाओं पर बिना नाम लिए इशारा करते हुए कहा कि 'डॉलर ऊपर हो या नीचे, फर्क नहीं पड़ता- देना तो इंडिया में ही है.'

'आपको कभी काम की कमी नहीं होगी'

सलमान खान ने यह भी कहा कि कभी‑कभी फ्लो में कुछ बातें निकल जाती हैं, लेकिन कलाकारों को दिमाग में संतुलन रखते हुए दिल से काम करते रहना चाहिए. उन्होंने राजपाल को भरोसा दिलाया कि उनके टैलेंट और अनुभव के चलते काम की कमी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- राजपाल यादव के साथ सरेआम ऐसा मजाक! पहले नहीं दी कुर्सी फिर अक्षय कुमार बोले- बैठ जा वर्ना पेल दूंगा...

अवॉर्ड शो में कसा गया था राजपाल यादव पर तंज

सलमान का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब राजपाल यादव पर कर्ज को लेकर तंज कसे जा रहे हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव पर टिप्पणी की गई. दरअसल फंक्शन में राजपाल कहते हैं, 'रुपया‑डॉलर ऊपर‑नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा. बस शांति से बैठे हैं, यही कह रहा हूं.'

इस पर होस्ट ने तंज कसते हुए कहा, 'राजपाल भाई, डॉलर‑रुपया चाहे जितना ऊपर‑नीचे हो, लौटाने तो वही पड़ेंगे जितने उधार हैं.'

यह टिप्पणी सुनकर राजपाल एक पल के लिए शांत हो जाते हैं. हॉल में ठहाके गूंजते हैं, तालियां बजती हैं. माहौल हल्का करने के लिए राजपाल हंसते हुए बात संभालते हैं और कहते हैं, 'लेकिन मसला तो एक बार सुन लो, लौटाने कितने भी पड़ें, मैं तो वो मसला ही रखना चाहता हूं.'

अंत में कॉमेडियन जाकिर खान ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए इस पर आगे चर्चा नहीं की जानी चाहिए.

सलमान खान ने किया खुला सपोर्ट

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे थे कि बुरे वक्त में कई लोग हंसते हैं. ऐसे में सलमान खान का राजपाल को सपोर्ट करना कलाकारों के बीच एकजुटता और सम्मान दिखाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com