विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2015

बहराइच : पति को बंधक बनाकर पत्नी से किया गैंगरेप

बहराइच : पति को बंधक बनाकर पत्नी से किया गैंगरेप
लखनऊ: जिले के कैसरगंज क्षेत्र में चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

पति नशे का आदी है
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कैसरगंज थाना क्षेत्र में 23 साल की एक महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला का पति नशे का आदी है। वह और उसका पति शाम लखनऊ से बहराइच लौट रहे थे। इसी बीच खुद को डॉक्टर बताने वाले उबैद अंसारी नामक व्यक्ति की महिला से मोबाइल फोन पर बात हुई। इस दौरान अंसारी ने पति का इलाज करने के बहाने दोनों को कैसरगंज क्षेत्र में बस से उतार लिया। महिला अंसारी को पहले से जानती थी।

पति को बंधक बनाकर दुष्कर्म
सूत्रों ने बताया कि अंसारी, उसके साथी शरीफ तथा दो अन्य लोग महिला तथा उसके पति को अपने साथ लेकर गए और कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर एक मोबाइल टावर के पास पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला किया दर्ज
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, बहराइच में गैंगरेप, बंधक बनाकर गैंगरेप, UP, Rape In UP, Gangrape In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com