विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 02, 2019

मोदी सरकार के खिलाफ रहने वाले यशवंत सिन्हा देंगे बेटे को वोट? जानें जयंत सिन्हा ने क्या कहा

लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान-ए-जंग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी उम्मीदवार हैं, जिनके पिता यशवंत सिन्हा बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए रहते हैं.

Read Time: 2 mins
मोदी सरकार के खिलाफ रहने वाले यशवंत सिन्हा देंगे बेटे को वोट? जानें जयंत सिन्हा ने क्या कहा
यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान-ए-जंग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी उम्मीदवार हैं, जिनके पिता यशवंत सिन्हा बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए रहते हैं. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद उनके साथ है और उम्मीद है कि उनके अभिभावक छह मई को उनके पक्ष में मतदान करेंगे. 

BJP की एक और LIST जारी, जयंत सिन्हा, नरेंद्र सिंह तोमर समेत 46 उम्मीदवारों के नाम, जानिये कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

जयंत सिन्हा ने कहा, ‘मेरे पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद मेरे साथ है. माता-पिता के साथ कोई राजनीतिक या निजी मतभेद नहीं है और कुछ दिन पहले जब मैंने प्रचार की शुरूआत की तब उनका आशीर्वाद लिया था.' वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि 2014 के चुनाव के वक्त उनके पिता ने उनके पक्ष में जोर शोर से प्रचार किया था, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व से मतभेद बढ़ने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और इस बार उन्हें अकेले प्रचार के लिए जाना पड़ रहा है. 

यशवंत सिन्हा ने महागठबंधन के लिए प्रचार के सवाल पर कहा- नहीं ले सकते गारंटी

जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊर्जावान नेतृत्व के तहत और उनके मार्गदर्शन तथा समर्थन से यह चुनाव लड़ रहा हूं तथा भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में मुझे कोई दिक्कत नहीं आएगी. (इनपुट भाषा से)

झारखंड में 14 सीटें, 4 चरणों में मतदान
29 अप्रैल: चतरा, लोहारदगा, पलामू
6 मई: कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
12 मई: गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
19 मई: राजमहल, दुमका, गोड्डा

लोकसभा चुनाव के परिणाम की तिथि: 23 मई 2019

वीडियोदेश का अगला पीएम कौन होगा, जानिए क्या बोले यशवंत सिन्हा? 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
मोदी सरकार के खिलाफ रहने वाले यशवंत सिन्हा देंगे बेटे को वोट? जानें जयंत सिन्हा ने क्या कहा
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;