Sikkim Election Result 2019: सिक्किम में एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा के सामने सब पस्त

Sikkim Election Result Live Updates: सिक्किम में एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा आगे रहे. बता दें कि सिक्किम क्षेत्रफल में सिर्फ गोवा से बड़ा राज्य है.

Sikkim Election Result 2019: सिक्किम में एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा के सामने सब पस्त

Sikkim Election Result 2019: सिक्किम वह राज्य है जहां सिर्फ एक लोकसभा सीट है.

Sikkim Election Result Live Updates: सिक्किम में एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा आगे रहे. बता दें कि सिक्किम क्षेत्रफल में सिर्फ गोवा से बड़ा राज्य है. सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सहित कुछ छोटे स्थानीय राजनीतिक दल हैं.हालांकि यहां बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल जैसे राष्ट्रीय दल भी सक्रिय हैं. सिक्किम में कुल 3,70,731 मतदाता हैं जिनमें 1,79,650 महिलाएं शामिल हैं. सिक्किम की आबादी 5,40,493 है. इसमें पुरुषों की संख्या 2,88,217 और महिलाओं की संख्या 2,52,276 है. सिक्किम में जनसंख्या का घनत्व 76 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो कि भारत में न्यूनतम है.

Exit Poll Results 2019: एनडीए को मिल सकती हैं 300 से ज्यादा सीटें

सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर (Sikkim Lok Sabha Elections 2019) सिक्किम 2014 के आम चुनाव में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रेमदास राय ने जीत हासिल की थी. उन्हें 1,63,698 वोट मिले थे, जबकि सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा के तेकनाथ ढकाल 1,21,956 वोट हासिल कर दूसरे पायदान पर रहे थे.

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर का एक पर्वतीय राज्य है. यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से सटा हुआ है. पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है. यहां अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएं हैं. हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं. गंगटोक प्रदेश की राजधानी तथा यहां का सबसे बड़ा शहर है. सिक्किम पहले नाम ग्याल राजतंत्र का एक स्वतंत्र राज्य था.  प्रशासनिक समस्यायों के कारण और जनमत संग्रह के आधार पर सन 1975 में इसका भारत में विलय हो गया.

सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में सबसे कम है और इसका क्षेत्रफल सिर्फ गोवा से अधिक है. सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधतापूर्ण है. दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है. प्राकृतिक सुंदरता सहित कई विशेषताओं के कारण सिक्किम पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है.

Sikkim Election Result 2019 Live Updates

* सिक्किम में एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा आगे चल रहे हैं.

* वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

* संसदीय सीटों के लिए डाले गए मतों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी.

* वर्ष 2014 में, नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली BJP ने लोकसभा की 543 में से 282 सीटों पर जीत हासिल की थी. बहुमत के आंकड़े 272 को BJP ने आसानी से पार कर लिया था.

* वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. एनडीटीवी पर आप देख सकते हैं लोकसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे.

अपने राज्‍य का लोकसभा चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE 

Uttar Pradesh Election Results 2019 । West Bengal Election Results 2019 । Bihar Election Results 2019 । Delhi Election Results 2019 ।Jharkhand Election Results 2019 । Gujarat Election Results 2019 । Haryana Election Results 2019 । Madhya Pradesh Election Results 2019 । Maharashtra Election Results 2019 । Punjab Election Results 2019 । Rajasthan Election Results 2019 । Odisha Election Results 2019 । Andhra Pradesh Election Results 2019 । Arunachal Pradesh Election Results 2019 । Assam Election Results 2019 । Chhattisgarh Election Results 2019 । Goa Election Results 2019 । Himachal Pradesh Election Results 2019 । Jammu & Kashmir Election Results 2019। Karnataka Election Results 2019 । Kerala Election Results 2019 । Manipur Election Results 2019 । Meghalaya Election Results 2019 ।Mizoram Election Results 2019 । Nagaland Election Results 2019 । Sikkim Election Results 2019 । Tamil Nadu Election Results 2019 ।Telangana Election Results 2019 । Tripura Election Results 2019 । Uttarakhand Election Results 2019 । Andaman and Nicobar Islands Election Results 2019 । Chandigarh Election Results 2019 । Dadra and Nagar Haveli Election Results 2019 । Daman & Diu Election Results 2019 । Lakshadweep Election Results 2019 । Puducherry Election Results 2019 

अपने लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com