विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

मुजफ्फरनगर सीट से चौधरी अजित सिंह ने किया नामांकन, संजीव बालियान से होगी टक्कर

इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के संजीव बालियान ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में संजीव बालियान को 653391 (59%) वोट मिले थे.

मुजफ्फरनगर सीट से चौधरी अजित सिंह ने किया नामांकन, संजीव बालियान से होगी टक्कर
चौधरी अजित सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मुजफ्फरनगर सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.  पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद संजीव बालियान भाजपा उम्मीदवार हैं और कांग्रेस ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. इस बीच, शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपी-एल) ने इस सीट से ओमबीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है.जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और यहां आदर्श आचार संहिता लागू है. मुजफ्फरनगर में 11 अप्रैल को मतदान होगा. 

गंगा की सफाई को लेकर नितिन गडकरी  का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- क्या वह पहले कभी गंगा का पानी पीतीं

इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के संजीव बालियान ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में संजीव बालियान को 653391 (59%) वोट मिले थे. बीएसपी के कादिर राणा को 252241 (22.78%) और सपा को 160810(14.52%) वोट मिले थे. कांग्रेस इस सीट पर चौथे नंबर पर थी पार्टी को इस चुनाव में मात्र 12937 (1.17%) वोट मिले थे. अगर 2014 में मिले वोटों के प्रतिशत को मानें तो बीजेपी का वोट सपा और बीएसपी के वोट से काफी ज्यादा है.     

कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये : राहुल​

इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Polls 2019, Ajit Singh Files Nomination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com