विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2019

'ओलिम्पिक खिलाड़ियों' की जंग में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भरा पर्चा, साथ में बाबा रामदेव को देख चौंक गए लोग

खेल और युवा मामलों के राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण से परचा भर दिया. पर्चा भरने से पहले राज्यवर्धन राठौड़ आज मंदिर पहुंचे और पूजा की.

बाबा रामदेव के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौड़
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से दमखम दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तैयार हैं. मंगलवार को राजस्थान के जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया. जब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर्चा दाखिल करने जा रहे थे, उस वक्त उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद दिखे, जिसे देखकर सबको हैरानी हुई. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी गायत्री राठौड़ और योग गुरु रामदेव भी थे. बता दें कि जयपुर में 6 मई को मतदान है. 

मायावती ने गाजीपुर से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और अंबेडकर नगर से राकेश पांडे के बेटे को दिया टिकट

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नामांकन की कुछ तस्वीरें बाबा रामदेव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है. इन तस्वीरों के साथ बाबा रामदेव ने लिखा है-  राठौड़ जी का विजयी होने का राजतिलक किया, राठौड़ जी में ब्राह्मणों जैसा विवेक, क्षत्रियों जैसा शौर्य, वैश्यों जैसा प्रबंधन है, राठौड़ जी ने सैन्य सेवा से लेकर ओलंपिक पदक जीतकर, अब जयपुर ग्रामीण का दिल जीता है, राठौड़ जी ने 34 स्टेडियम बनाने से लेकर सैकड़ों विकास के कार्य जमीन पर किए हैं.'

लोकसभा चुनाव में 'मुकाबला' ओलिम्पिक खिलाड़ियों का, आमने-सामने होंगे राज्यवर्द्धन राठौर और कृष्णा पूनिया 

खेल और युवा मामलों के राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण से परचा भर दिया. पर्चा भरने से पहले राज्यवर्धन राठौड़ आज मंदिर पहुंचे और पूजा की. ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले राज्यवर्धन राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पुनिया से होगा. पुनिया ने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. राठौड़ इसी सीट से 2014 में जीते थे वो सेना में भी रहे हैं.

49-वर्षीय केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने वर्ष 2004 में एथेंस ओलिम्पिक खेलों में रजत पदक जीता था, और वर्ष 2002 में मैनचेस्टर व वर्ष 2006 में मेलबर्न में कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. चार सालों के दौरान राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 25 पदक जीते थे. शूटिंग चैम्पियन राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भारतीय सेना में कर्नल थे, और वह वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर उसी साल BJP में शामिल हो गए थे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को परास्त किया था.

राजस्थान में 25 सीटें, 2 चरण में मतदान
29 अप्रैल: जोधपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर, पाली, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां, , अजमेर,
6 मई:  दौसा, नागौर, गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर,

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajyavardhan Singh Rathore, Yog Guru Ramdev, Baba Ramdev, Rajyavardhan Rathore, Jaipur Parliamentary Constituency, Jaipur Gramin Parliamentary Constituency, Rajyavardhan Singh Rathore Files Nomination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com