विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

उमर अबदुल्ला बोले- अगर साध्वी प्रज्ञा चुनाव के लिए फिट हैं तो जेल में रहने के लिए भी फिट हैं

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो वह जेल में रहने के लिए भी फिट हैं.

उमर अबदुल्ला बोले- अगर साध्वी प्रज्ञा चुनाव के लिए फिट हैं तो जेल में रहने के लिए भी फिट हैं
श्रीनगर:

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो वह जेल में रहने के लिए भी फिट हैं. प्रज्ञा मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा ने बुधवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. इस सीट पर उनका कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा प्रचार शुरू करते हुए हो पड़ीं भावुक, कहा- मुझे रात-रात भर बेल्ट से पीटा गया

विस्फोट मामले में 8 साल से अधिक समय जेल में गुजारने के बाद बंबई हाईकोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जमानत दे दी थी. ठाकुर की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अदालत को बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. उमर ने कहा, 'भाजपा से हमें हर बार नई बात सुनने को मिलती है. पहले, उन्होंने बालाकोट और पुलवामा (हमलों) को लेकर चुनाव लड़ने का प्रयास किया. उसके बाद उन्होंने विकास के बारे में बोलना शुरू किया और जब लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने धर्म कार्ड खेलने की कोशिश की.'

यह भी पढ़ें: बीजेपी की नई रणनीति, हिंदुत्व का नया स्वरूप

श्रीनगर संसदीय सीट पर अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के साथ वोट डालने के बाद उमर ने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई कर रही अदालत प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द कर देगी. उन्होंने कहा, प्रज्ञा आतंकी मामले में आरोपी हैं और स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं.' उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि जिस अदालत ने उन्हें जमानत दी है, वह इसे रद्द कर देगी, क्योंकि अगर वह चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो जेल में रहने के लिए भी फिट हैं.' फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं.

VIDEO: चुनाव इंडिया का: 'बीजेपी का हिंदुत्व 2.0'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omar Abdullah, Pragya Thakur, Lok Sabha Election 2019, National Conference, Election 2019, Sadhvi Pragya Singh Thakur, Sadhvi Pragya Thakur, Bhopal Seat, Digvijaya Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com