नई दिल्ली:
- पीएम मोदी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश: यूपी की वाराणसी सीट से पीएम मोदी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनावों में वह इसी सीट से सांसद चुने गए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय को बड़े अंतर से चुनाव हराया था. यूपी में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि उनके पास वाराणसी की जनता का समर्थन है और उन्हें विश्वास है कि वह दोबारा यहां से जीतेंगे.
- शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब, बिहार: कुछ ही महीने पहले बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद से है. शत्रुघ्न सिन्हा 2 बार से इस सीट से सांसद हैं. शत्रुघ्न ने कहा, 'मुझे अपनी जीत पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा था. 'सब जानते हैं कि मैंने बीजेपी क्यों छोड़ी.'
- सुखबीर सिंह बादल, फिरोजपुर, पंजाब: पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. उनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के बागी और कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह गुवाया से है. सुखबीर ने अपना आखिरी लोकसभा चुनाव 1999 में फरीदकोट से लड़ा था.
- मनीष तिवारी, आनंदपुर साहिब, पंजाब: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी आनंदपुर से मैदान में हैं. वह लुधियाना से सांसद रहे हैं लेकिन 2014 में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्होंने 2014 में यह सीट छोड़ दी थी. 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी.
- किरण खेर चंडीगढ़: बीजेपी नेता किरण खेर ने 2014 में चंडीगढ़ सीट से जीत हासिल की थी और कांग्रेस नेता पवन बंसल को हराया था जिन्होंने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता था. इस बार भी यहां चुनाव किरण खेर और पवन बंसल के बीच है.
- अभिषेक बनर्जी, डायमंड हार्बर, पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं और तृणमूल कांग्रेस में नंबर 2 स्थान वाले नेता माने जाते हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के नीलंजन रॉय से है.
- सनी देओल, गुरुदासपुर, पंजाब: अभिनेता से नेता बने सनी देओल पंजाब के गुरुदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से है जो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.
- मीसा भारती, पाटलिपुत्र, बिहार: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं. लालू यादव इस समय जेल में हैं. ऐसे में मीसा को सिंपेथी वोट भी मिल सकता है.
- रविशंकर प्रसाद, पटना साहिब, बिहार: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला बीजेपी से बागी हुए शत्रुघ्न सिन्हा से है. बिहार की पटना साहिब सीट से मुकाबला इसलिए भी कड़ा है क्योंकि शत्रुघ्न इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं और रविशंकर प्रसाद बीजेपी के दिग्गज नेता हैं.
- रविकिशन, गोरखपुर, यूपी: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में सक्रिय रविकिशन यूपी के गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से योगी आदित्यनाथ सांसद रहे हैं और रविकिशन की जीत या हार का असर योगी की साख पर भी होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narendra Modi, Shatrughan Sinha, Sunny Deol, Loksabha Elections 2019