- बीजेपी ने कहा- महागठबंधन का प्रयोग फेल हो गया
- समाजवादी पार्टी और बसपा में वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया
- कांग्रेस ने कहा- किसी ने बीजेपी को यूपी में 65 दी हैं तो किसी ने 22
लोकसभा चुनाव (Elections 2019) के परिणामों पर एक्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजों पर राजनीतिक दलों की राय बंटी हुई है. सभी इसे अपने-अपने चश्मे से देख रहे हैं. बीजेपी (BJP) ने इसे अपेक्षा के अनुरूप करार दिया है जबकि कांग्रेस (Congress) ने दावा किया है कि एक्ज़िट पोल के नतीजों में काफी अंतर्विरोध है.
बीजेपी (BJP) ने दावा किया है कि एक्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे ज़मीनी हकीकत को बयां कर रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने एनडीटीवी से कहा- एक्जिट पोल से साफ है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन फेल हो गया है. विनय सहस्रबुद्दे ने कहा, "महागठबंधन का प्रयोग फेल हो गया है. सपा और बसपा में वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया. कांग्रेस के मैदान में उतरने से विपक्ष का वोट विभाजित हुआ और इसका फायदा बीजेपी को मिला."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन कांग्रेस (Congress) ने एक्ज़िट पोल के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का दावा है कि एक्जिट पोल के दावों में विरोधाभास हैं. किसी ने बीजेपी को यूपी में 65 दी हैं तो किसी ने 22 ... पीएल पुनिया ने कहा, "एक्ज़िट पोल के नतीजों में अंतर्विरोध है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 22 से 65 सीट तक दी गई हैं. इसमें कोई तर्क या लॉजिक नहीं है."
Elections 2019 : प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, एक्जिट पोल को छोड़ो; मतगणना केंद्रों पर डटे रहो
इस बहस के बीच जेडीयू (JDU) ने दावा किया है कि लालू यादव का चुनाव अभियान में न होने का महागठबंधन को नुकसान होगा. तेजस्वी यादव लालू की विरासत को आगे नहीं बढ़ा पाए. इसमें शक नहीं कि अलग-अलग एग्ज़िट पोल में जो फ़ासला है, वह कांग्रेस को ये मानने की वजह दे रहा होगा कि ये नाकाम हो सकते हैं. लेकिन सारे के सारे एग्ज़िट पोल ये साफ कर देते हैं कि बढ़त एनडीए को मिल रही है.
लोकसभा चुनाव के परिणामों के पूर्वानुमानों पर विपक्ष में हलचल, आज होगी नेताओं की बैठक
VIDEO : एनडीए के बहुमत हासिल करने का दावा
अब 23 तारीख को ही पता चलेगा कि ये अनुमान भी कितना सही निकलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं