विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की 40 में सिर्फ इतनी सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, बैठक में हुआ फैसला

बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

लोकसभा चुनाव 2019:  बिहार की 40 में सिर्फ इतनी सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, बैठक में हुआ फैसला
बिहार के पटना में कांग्रेस की रैली की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

बिहार में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बिहार कांग्रेस की यहां शुक्रवार को हुई चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को इन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत किया गया है. उन्होंने कहा कि 17 मार्च को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : राजनीतिक मुखरता के प्रतीक बिहार में 40 सीटों पर रस्साकसी

उन्होंने बताया कि बिहार से संभावित प्रत्याशियों की सूची केंद्र को भेजी जाएगी परंतु अंतिम मुहर अध्यक्ष ही लागएंगे.इससे पहले चुनाव समिति की करीब तीन घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, एक सीट पर कांग्रेस के कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polls 2019: बिहार में इस तरीके से होगा BJP उम्मीदवारों का चयन

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है.इससे पहले बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में सभी कुछ तय कर लिए गए हैं. कहीं कोई नाराजगी नहीं है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी नाराजगी है, वह दूर कर ली जाएगी और 17 मार्च को सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तीनों दल तो बहुत पहले सीट बंटवारे की घोषणा कर चुके हैं परंतु कौन कहां से लड़ेगा, इसकी घोषणा हो गई क्या? (इनपुट-IANS)

वीडियो- बिहार: महागठबंधन का सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Mahagathbandhan Bihar, LokSabhaPolls2019, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com