प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को पश्चिम बंगाल में दो और झारखंड में एक रैली को संबोधित करेंगे. पीएम की पहली रैली झारखंड के गुमला, दूसरी पश्चिम बंगाल के बोलपुर और तीसरी रानाघाट में होगी. इससे पहले पीएम मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ खास बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने बचपन, स्कूल के दिनों और सियासत के शुरुआती दिनों सहित अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में बताया. भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) बिहार में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली मुंगेर, दूसरी बेगूसराय और तीसरी समस्तीपुर में होगी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. राहुल खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंग. लखीमपुर में राहुल गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे. प्रियंका गांधी खागा, गाजीपुर और फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. उसके बाद, वह बुंदेलखंड के महोबा में रोड शो और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के राठ में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Rahul Gandhi, LokSabhaPolls2019