विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Rally) रविवार को दो उत्तर प्रदेश और दो रैलियां मध्य प्रदेश में करेंगे. पीएम मोदी पहले यूपी के कुशीनगर और देवरिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह मध्य प्रदेश जाएंगे, जहां खंडवा और इंदौर में रैली करेंगे. वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) भी चार रैलियों को संबोधित करेंगे. वह हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट के चंबा, हमीरपुर के बिलासपुर और शिमला लोकसभा सीट के सिरमौर में रैली करेंगे. वहीं एक रैली पंजाब के अमृतसर में करेंगे. वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के छठे चरण (Lok Sabha Election 6th Phase) के तहत सात राज्यों की 59 सीट पर मतदान जारी है. इस चरण के तहत यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में मतदान हैं. लोकसभा चुनाव के इस चरण को भाजपा (BJP) के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि 2014 के चुनाव में भाजपा ने इनमें से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आठ, कांग्रेस (Congress) को दो और समाजवादी पार्टी (SP) और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.

Elections 2019 Today's Live Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Loksabhapolls2019, PM Modi, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com