8 years ago
नई दिल्ली:
11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) समेत बीजेपी के कई बड़े नेता घोषणापत्र जारी करने के मौके पर मौजूद थे. पार्टी ने इसे‘संकल्प पत्र' नाम का दिया है. वहीं दूसरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में रैली करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूरू में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.