- पश्चिम बंगाल से भी बन सकते हैं कुछ मंत्री
- कुछ नए चेहरों के साथ प्रयोग कर सकते हैं मोदी-शाह
- अच्छा काम कर रहे मंत्री अपने पद पर बने रहेंगे
Results 2019: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मोदी देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने न सिर्फ अपने बूते बहुमत हासिल किया, बल्कि सहयोगियों के साथ 350 का आंकड़ा भी छू लिया. बीजेपी (BJP) और सहयोगियों ने इस बार 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की. बीजेपी 302 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, NDA को 351 सीटें मिली हैं. उधर, कांग्रेस की बात करें तो उसने 52 सीट जीतने में सफलता हासिल की है. राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों को चुनाव में हार मिली है. राहुल केरल की वायनाड सीट जीतने में सफल रहे, वहीं, अमेठी में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से मात मिली. यूपी में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट बचाने में सफल रही, वहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की. सूत्रों की मानें तो स्मृति ईरानी को अमेठी में जीत का इनाम मिल सकता है.
Election Results 2019 : आपके लोकसभा क्षेत्र से कौन हारा कौन जीता, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार की विराट जीत के बाद अब सबकी नज़रें अगली सरकार के शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल पर है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इसमें स्मृति ईरानी को कोई बड़ा मंत्रालय देने पर विचार हो सकता है. वहीं, चार बड़े मंत्रालयों में फेरबदल पर फ़ैसला नहीं होना है. सूत्रों की मानें तो अच्छा काम कर रहे मंत्री अपने पद पर बने रहेंगे. उधर, खबर यह भी आ रही है कि पश्चिम बंगाल से भी कुछ बन सकते हैं. कुछ नए चेहरों के साथ भी मोदी और अमित शाह प्रयोग कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रवीश कुमार का ब्लॉग: क्या 2019 के चुनाव में मैं भी हार गया हूं
उधर, शनिवार को बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है. जहां नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इस बैठक के बाद एनडीए की बैठक होगी जिसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा के रामविलास पासवान समेत सभी एनडीए नेता और चुने गए सांसद मौजूद रहेंगे. बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. जिसके मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक बुलाई गई है.
मजबूत महागठबंधन और गोरखपुर-फूलपुर के नतीजों से परेशान थी BJP,तब अमित शाह ने निकाला पुराना फॉर्मूला
बताया जा रहा है कि इसी के साथ मंत्रिमंडल, पोर्टफोलियो को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, शनिवार-रविवार अलग से एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे. वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने नतीजों के दिन की यह बता दिया था कि नरेंद्र मोदी की तरफ से सभी सांसदों को अगले 100 दिनों का एजेंडा तय करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. जाहिर है एनडीए अपने दूसरे कार्यकाल में उन बचे हुए कामों को प्राथमिकता के साथ करेंगे जो पहले कार्यकाल में अधूरे रह गए थे.
VIDEO: ये जीत पूरे विश्व की सबसे बड़ी घटना है - पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं